कच्ची शराब के अड्डे से 53 लीटर कच्ची शराब पकड़ी.. दमोह पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी के निर्देशन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में जिले के रजपुरा थाना क्षेत्र के हरदूटोला गॉंव में कच्ची शराब के अड्डों पर पुलिस ने बड़ी और प्रभावी कार्रवाई की हैएहटा एसडीओपी कृष्णपाल सिंह के नेतृत्व मे पुलिस की टीमो ने यहां छापेमारी कार्यवाही के दौरान 53 लीटर कच्ची शराब बरामद करते हुए415 किलोग्राम महुआ लहान नष्ट किया है।
हटा केपी सिंह के नेतृत्व में रजपुरा मंगरोंन पटेरा मडियादो सहित दमोह पुलिस की स्पेशल टीमों ने मौके पर पंहुचकर रविवार सुबह 4 बजे से कार्यवाही की। रजपुरा थाना क्षेत्र के हरदूटोला में अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए 05 अलग अलग प्रकरणों में 05 आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के प्रकरण दर्ज किए गए। कार्यवाही में डीएसपी शिव प्रसाद कंगालीएथाना प्रभारी रजपुरा शिवनारायण यादव थाना प्रभारी मगरोन निरी वंदना गौर निरी सविता रजक निरी नेहा गोस्वामी उप निरीक्षक मडियादो सरदार सिंह सउनि सुन्दरलाल थाना हटा सउनि तिलक सिंह पुलिस लाइन एवं स्टॉफ थाना हटा मडियादो रनेह रजपुरा कुम्हारी पटेरा गैसाबादस्टाफ पुलिस लाइन की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।गैर-अधिवक्ताओं द्वारा न्यायालय में पैरवी पर प्रतिबंध.. दमोह। जिला अधिवक्ता संघ की कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक संघ के अध्यक्ष मुकेश पाण्डेय की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में अधिवक्ता समाज की गरिमा, अनुशासन तथा न्यायालयीन कार्यप्रणाली को सुव्यवस्थित बनाए रखने के संबंध में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।बैठक में निर्णय लिया गया कि सभी अधिवक्ता न्यायालयीन प्रकरणों में जिला अधिवक्ता संघ द्वारा निर्धारित वकालतनामा एवं मेमो का ही उपयोग कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करेंगे।
संघ के संज्ञान में आया है कि बहुत से येसे व्यक्ति न्यायालय में पैरवी कर रहे है जो अधिवक्ता नहीं है जिस पर कार्यकारिणी में विचार किया गया कार्यकारिणी ने यह भी निर्णय लिया कि कोई भी लॉ स्टूडेंट अथवा ऐसा व्यक्ति, जो विधि के अनुसार अधिवक्ता के रूप में नामांकित नहीं है, न्यायालय में अधिवक्ता के रूप में पैरवी अथवा अधिवक्ता का कार्य नहीं करेगा। साथ ही गैर-अधिवक्ताओं द्वारा अधिवक्ताओं की निर्धारित पोशाक धारण कर न्यायालयीन कार्यवाही में उपस्थित होने पर भी रोक रहेगी। संघ की ओर से स्पष्ट किया गया कि इन निर्णयों का उद्देश्य किसी व्यक्ति को असुविधा पहुंचाना नहीं, बल्कि अधिवक्ता पेशे की गरिमा, न्यायालय की मर्यादा एवं अधिवक्ता समाज में अनुशासन बनाए रखना है। निर्देशों का उल्लंघन पाए जाने पर जिला अधिवक्ता संघ द्वारा नियमानुसार आवश्यक कठोर कार्रवाई की जाएगी। अध्यक्ष मुकेश पाण्डेय ने सभी अधिवक्ता साथियों से कार्यकारिणी के निर्णयों का पालन सुनिश्चित करने तथा संघ की गरिमा एवं अनुशासन बनाए रखने में सहयोग की अपील की। बैठक में उपाध्यक्ष राजीव सिंह ठाकुर, सचिव वसंत खरे, सहसचिव कमल सिंह, कोषाध्यक्ष इंदू पाण्डेय, पुस्तकालय प्रभारी सुल्तान सिंह सहित समस्त कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे।
.jpg)

.jpg)


0 टिप्पणियाँ