Ticker

6/recent/ticker-posts

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के जन्म दिन को सेवा दिवस के रूप में मनाते हुए.. भाजपा ने मंडल स्तर पर किए पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित.. इधर 8 मार्च को भोपाल में आयोजित महिला सम्मेलन की तैयारियों को लेकर.. जिला कांग्रेस कार्यालय में बैठक संपंन..

 मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के जन्मदिन पर पौधरोपण

दमोह। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के जन्म दिवस के मौके पर दमोह में भाजपा के मंडलों द्वारा पौधारोपण के अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए गए। तथा पौधे लगाकर श्री चौहान के स्वस्थ दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए उनके जन्मदिवस को सेवा दिवस के रुप में मनाया गया।

भाजपा दमयंती मंडल द्वारा बैकुंठ धाम किशन तलैया में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी ने बताया कि मुख्यमंत्री जी के द्वारा प्रदेश के सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया था कि उनका जन्म दिन सेवा दिवस के रूप मनाया जाये। साथ ही सभी कार्यकर्ता प्रत्येक मंडल में वृक्षारोपण करें। इसलिए आज दमोह के प्रत्येक मंडल में उनका जन्मदिन सेवा दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। मिशन ग्रीन दमोह के निदेशक सिद्धार्थ मलैया ने कहा शिवराज जी सदा स्वस्थ और प्रसन्न रहकर इसी प्रकार जनता की सेवा करते रहें। धन्यवाद देना चाहता हूँ। माननीय मुख्यमंत्री जी जो पर्यावरण के क्षेत्र में इतना अच्छा कार्य कर रहे है। हमने पिछले 6 वर्षों में दमोह और उसके आसपास के क्षेत्रों 1 लाख से अधिक छोटे बड़े पेड़ पौधे लगाकर शिवराज जी के सपने को साकार करने का प्रयास किया है।

इस अवसर पर नगर पालिका की पूर्व अध्यक्ष मालती असाटी, महामंत्री रमन खत्री, भाजपा मीडिया प्रभारी संजय सेन, भाजपा नगर अध्यक्ष द्वय मनीष तिवारी, संतोष रोहित, किसान मोर्चा अध्यक्ष गोपाल पटैल, पवन तिवारी, नीलेश सिंघई, पंकज जड़िया, रीतेश सोनी, किस्सू खरे, भरत यादव, दिनेश राठौड़, विवेक अग्रवाल, लालू जैन, विजय जैन, सतीश बोहरे, गीतेश अठ्या, हरि रजक, गोलू साहू, श्याम दुबे, अट्टू गुप्ता, नीलेश परोचे, पंकज सेन, छोटू असाटी, अरविंद रजक, कल्लू चैरसिया, विरेन्द्र विश्कर्मा की उपस्थिति रही।

इसके पूर्व दीनदयाल पार्क में भाजपा दीनदयाल नगर मंडल दमोह के नगर अध्यक्ष संतोष रोहित के नेतृत्व में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के जन्म दिवस के उपलक्ष में वृक्षारोपण कर मिठाई पार्टी बाटकर जन्म दिवस मनाया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिले के अध्यक्ष श्री प्रीतम सिंह लोधी एवं समस्त कार्यकर्ताओं की उपस्थिति नंदू रैकवार  आशीष राय बीडी बाबरा  भरत यादव किस्सू खरे रेखा रानी  पवन चंदेल संदीप चैबे मनीष असाटी राजेश पटेल हरी रजक संदीप रैकवार सुबोध राही राजेंद्र अहिरवार नरेन्द्र अहिरवार अजय अहिरवार गौरव रोहतास शिवम पंकज सेन अन्य की उपस्थिति रही।

 कांग्रेस कार्यालय में महिला सम्मेलन तैयारियों हेतु बैठक 

दमोह। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला महिला कांग्रेस के तत्वाधान में जिला कांग्रेस कार्यालय में महिला पदाधिकारियों की बैठक 8 मार्च को भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय महिला सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम की सहप्रभारी भावना सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा पैट्रोल, डीजल के बाद गृहणियों के अत्यंत उपयोगी रसोई गैस के दाम में बेहताथा बृद्धि की है जिससे घर का बजट चरमरा गया है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजय टंडन एवं महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष निधि श्रीवास्तव ने कहा कि रामराज्य का सपना दिखाने वाली भाजपा प्रत्येक मोर्चे पर विफल हुई है। रेलवे प्लेटफार्म टिकिट 50 रूपये का कर दिया जिससे प्लेटफार्म पर चढ़ने से पहले ही गरीब व्यक्ति सौ बार सोचेगा। हम सब महिलायें अधिक से अधिक सम्मेलन में पहुचेंगें।

 कमला निषाद, सुशीला सीरोठिया, सर्हदा बानो, गीता लोधी, रजनी ठाकुर, हेमा ठाकुर, किरण रैकवार, रूखसार बानो ने भी कहा कि वाहन साधन का इंतजाम हो चुरा है समस्त ब्लाको के पदाधिकारियों का मैसेज भेजे जा चुकें है। उक्त अवसर पर तेजीराम रोहित, सतीश जैन, गजेन्द्र चैबे, मनु मिश्रा, यशपाल ठाकुर, सोनू जैन, लालचंद्र राय, आशुतोष शर्मा, नितिन मिश्रा, वीरेन्द्र सिंह, शुभम तिवारी, दिनेश रैकवार, प्रफुल्ल श्रीवास्तव, अल्ताफ अली ने भी कार्यक्रम में उपस्थित रहकर राज्य स्तरीय सम्मेलन में सहयोग करने की बात कहीं। कार्यक्रम में उपरांत बड़ामलहरा विधानसभा की कांग्रेस प्रत्याशी रामसिया भारती का उपस्थित समस्त कांग्रेसजनों ने एवं जिला अध्यक्ष ने श्रीफल एवं शाल से उनका अभिवादन किया।

Post a Comment

0 Comments