Ticker

6/recent/ticker-posts

गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह में कलेक्टर तरूण राठी ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली.. मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया.. विभिन्न विभागों ने निकाली झांकियां.. उत्कृष्ट कार्य के लिए अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित..

जिले में समारोह पूर्वक मनाया गया 72 वां गणतंत्र दिवस

दमोह। जिले में गणतंत्र दिवस का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। देश की आन-बान-शान का प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा, जिले भर में शान से लहराया। मुख्य समारोह स्थानीय स्टेडियम मैदान में आयोजित किया गया। जिसमें कलेक्टर तरूण राठी ने ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। उन्होंने पुलिस अधीक्षक हेमंत चैहान सहित परेड कमाण्डर के साथ सलामी परेड का निरीक्षण किया तथा हर्षोउल्लास के प्रतीक सतरंगी गुब्बारे गगन में मुक्त किये। 

मुख्य अतिथि कलेक्टर श्री तरूण राठी ने मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन किया। इस अवसर पर सशस्त्र और निरूशस्त्र बल की टुकड़ियों ने कदमताल करते हुये मार्च पास्ट किया। सशस्त्र बलों ने तीन बार हर्ष फायर कर राष्ट्रपति जी की जय का गगनभेदी जयघोष किया, राष्ट्रधुन बजाई।

 शासन की योजनाओं पर आधारित झांकियों का प्रदर्शन किया गया। जिसमें प्रथम स्थान सर्वशिक्षा अभियान की झांकी ने प्राप्त किया। विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं पर आधारित झांकियों में द्वितीय स्थान कृषि एवं किसान कल्याण विभाग और तीसरा स्थान महिला बाल विकास विभाग को मिला।

 इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग, पशु चिकित्सा, जिला पंचायत, सर्वशिक्षा अभियान, महिला एवं बाल विकास, उद्यानिकी विभाग और कृषि कलयाण तथा पुलिस विभाग की झांकियां शामिल थी।कलेक्टर श्री तरूण राठी और पुलिस अधीक्षक हेमंत चैहान ने श्रेष्ठ ओर सराहनीय कार्यो और योजनाओं में उपलब्धि हासिल करने के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों को सम्मानित किया। पुलिस विभाग के अधिकारी और पुलिस कर्मी भी इस दौरान सम्मानित हुए। 

एडीशनल कलेक्टर आनंद कोपरिहा को उनकी उल्लेखनीय सेवाओं के लिए शील्ड और स्मृति चिन्ह तथा प्रमाण से सम्मानित किया गया। श्री कोपरिहा 31 जनवरी को सेवा निवृत्त हो रहे है। समारोह में जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती अनुराधा शुक्ला, विशेष न्यायाधीश श्री आर एस शर्मा सहित अन्य न्यायाधीशगण, पूर्व मंत्री डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया, सांसद प्रतिनिधि डॉ. आलोक गोस्वामी, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी, कांग्रेस जिला अध्यक्ष अजय टण्डन, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष मालती असाटी, एडीशनल एसपी शिवकुमार सिह, 

एसडीएम श्री गगन विसेन, डिप्टी कलेक्टर भव्या त्रिपाठी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संगीता त्रिवेदी, तहसीलदार बबीता राठौर जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिकगण, अधिकारीगण उपस्थित रहेे। कार्यक्रम का संचालन विपिन चैबे, डॉ. आलोक सोनवलकर और श्री सुनील वेजेटेरियन द्वारा किया गया।

स्वतंत्रता सेनानी का निवास पर जाकर किया सम्मान

गणतंत्र दिवस के अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री खेमचंद बजाज जी का उनके निवास पर जाकर तहसीलदार डॉ. बबीता राठौर ने शाल-श्रीफल से सम्मान किया।

Post a Comment

0 Comments