Ticker

6/recent/ticker-posts

अटलजी की जन्म जयंती पर विविध आयोजन.. पूर्व मंत्री जयंत मलैया ने संभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया.. भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने कंबल बांटें.. जिला भाजपा कार्यालय, दीनदयाल नगर मंडल, पुराना बाजार, झलोन में कार्यक्रम

 संभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ..

दमोह। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेई जी के जन्मदिन के अवसर पर जिले भर में विविध आयोजन किए गए। एक्सीलेंस स्कूल ग्राउंड पर एनपीके स्पोर्ट अकादमी द्वारा संभाग स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया। जिसके उद्घाटन मैच वीर इलेविन की टीम ने गढ़ाकोटा का पराजित करके पहली जीत दर्ज की। मैन आफ दा मैच अभय तिवारी रहे। 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री जयंत मलैया ने फीता काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती मालती असाटी ने की। विशिष्ट अतिथि कपिल सोनी, राजीव बद्री सिंह, सतीश तिवारी, मयंक वाधवा, धनराज करोसिया, राजू पाराशर, श्याम दुबे, जमुना चैबे, अबरार चिश्ती  आदि की खास मौजूदगी रही। इस अवसर पर बुंदेलखंड एमपीके एकेडमी के संचालक कमल करोसिया ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। आयोजन में शकील अहमद, सुजीत ठाकुर, गुड्डू रैकवार, शंकरलाल, शहीद, आशीष, वसीम, शहबाज, राजा, अर्जुन, रोहित, आकाश, सचिन, शुभम का विशेष सहयोग रहा। 

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने गरीबों को कंबल बांटें


दमोह। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री परम श्रद्धेय श्री अटल बिहारी बाजपेई जी की जन्म जयंती के अवसर पर गरीब असहाय लोगों को ठंड से बचाव हेतु गर्म कंबलों को वितरण नगर के कई वार्डो में किया एवं शासन की जनकल्याणकारी योजना के बारे में लोगों को विस्तार से समझाया एवं सभी योजना का लाभ गरीब असहाय लोगों को मिल सकं ऐसी जानकारी दी गई। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष बीडी बावरा, महामंत्री रामेश्वर चैधरी, युवा अध्यक्ष अशोक अहिरवार, हरि सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रहीं।
जिला कार्यालय में मनाया गया का जन्मदिन..

दमोह भारत के अजातशत्रु पंडित अटल बिहारी वाजपेई का जन्मदिन भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में पुष्पांजलि अर्पित करके मनाया गया इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के सांसद प्रतिनिधि डॉ आलोक गोस्वामी नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मालती असाटी पूर्व जिला महामंत्री रमन खत्री जिला मीडिया प्रभारी संजय सेन महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमति कविता राय पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष कपिल सोनी युवा मोर्चा  जिला अध्यक्ष प्रमोद विश्वकर्मा आईटी सेल के प्रभारी रिंकू गोस्वामी श्याम दुबे कृष्णा राज धर्मेंद्र जी मनीष असाटी श्रवण पाठक पंकज जड़िया  देवेंद्र सौरव खत्री निखिल राय दीपक केसरवानी उपस्थित रहे।
पुराना बाजार बूथ पर श्रद्धासुमन अर्पित किये..

दमोह। भारतीय जनता पार्टी दमोह के द्वारा  देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती पर जिले के प्रत्येक बूथ पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी कड़ी में दमोह के पुराना बाजार नम्बर एक मे आयोजित कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी व सांसद प्रतिनिधि डॉ आलोक गोस्वामी ने भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ श्रंदासुमन अर्पित किए गए। कार्यक्रम में डब्लू जैन, संतोष रोहित, मोंटी रैकवार, अनुपम सोनी, भरत यादव, राघवेन्द्र सिंह परिहार,  बल्लू चैरसिया, सत्यम चैरसिया, वीरू राठौर, शिवम पटवा, राज रैकवार सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।                

दीनदयाल नगर मंडल ने बूथों पर मनाया जन्मदिवस

दमोह। भारतीय जनता पार्टी दीनदयाल नगर मंडल के द्वारा श्रद्धेय पंडित अटल बिहारी बाजपेई जी का जन्मदिवस नगर के सभी बूथों पर सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। जिसमें मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी, आलोक गोस्वामी, नगर अध्यक्ष संतोष रोहित, महामंत्री संदीप जैन, विवेक सेन, आशीष राय, नंदू रैकवार, दिनेश राठौर, पवन चंदेल, संदीप चैबे, नर्मदा सींग, एकता,  शिवानी,  किरण,  रेखा, रत्ना, प्रभाकर, सुबोध राही, राजेंद्र, अजय,  बृजेंद्र तिवारी, रुपेश रजक, धर्मेंद्र अहिरवार, मनीष असाटी, कृष्णा सेंगर, लालू जैन, गणेश कश्यप, घनश्याम सोनी, भज्जू सहित सभी वार्ड अध्यक्ष नगर के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रहीं।

झलोन पंचायत में अटलजी की जन्म जयंती मनाई 

तेंदूखेड़ा जनपद की ग्राम पंचायत झलोन कार्यालय में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न परम श्रद्धेय पंडित अटल बिहारी वाजपेई जी की जन्म जयंती के उपलक्ष में मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी तेजगढ़ मंडल के अध्यक्ष भारत सिंह लोधी की अध्यक्षता में अटल जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित माल्यार्पण कर मनाई गई।  देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी के टीवी पर लाइव प्रसारण वीडियो कांफ्रेंसिंग के द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि संबोधन देखा गया। इस अवसर पर डॉ मृगांक जैन जितेंद्र मासाब भारत सिंह लोधी, पंचायत सरपंच सुरेश चंद जैन अशोक जैन ,कैलाश सिंह लोधी,  यशवंत यादव, मुकेश साहू, श्याम पटेल उमरिया,  प्रताप पटेल, देवी पटेल मगदूपुरा , बृजेश यादव, महेंद्र पाराशर, अनिल जैन आदेश जैन चंद्र प्रताप , मुकेश जैन, प्रताप सिंह लोधी मुहरा, वृंदावन यादव ससना मोनू खान आदि लोगों की उपस्थिति रही।

Post a Comment

0 Comments