16 अक्टूबर तक कटनी-बीना रूट पर लगेगा लॉक
दमोह सागर के लोगों को 9 से 16 अक्टूबर तक रेल से यात्रा बाधित होने जा रही है। दरअसल, पश्चिम मध्य रेलवे के बीना स्टेशन यार्ड में उत्तर मध्य रेलवे की ओर से आगासौद-बीना के मध्य तीसरी रेल लाइन को बीना से जोडऩे के लिए यार्ड रीमॉडलिंग का कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के लिए प्री-नानइंटरलाकिंग तथा नानइंटरलाकिंग किया जाना है। कार्य के दौरान ट्रेनों के सुरक्षित एवं सुचारु परिचालन को ध्यान में रखते हुए अनेक ट्रेनों को निरस्तए परिवर्तित मार्ग से संचालित, शॉर्ट टर्मिनेट, शॉर्ट ओरिजिनेट किया गया है।
यहां 12 अक्टूबर 2026 तक प्री नान इंटर
लाकिंग चरण तथा 13 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक नानइंटरलाकिंग चरण निर्धारित
है। इस दौरान आपको गंतव्य तक पहुंचाने वाली ट्रेन निरस्त या अलग रूट से भी
जा सकती हैं। इस रूट की महत्वपूर्ण ट्रेन दमोह-राज्यरानी सुपर फास्ट 9
अक्टूबर से 15 तक बंद हो रही है। 7 से 14 अक्टूबर तक कामायनी एक्सप्रेस
वाया जबलपुर जाएगी, ऐसे में यह भी नहीं आएगी। वहीं 7 अक्टूबर को सुबह दमोह
पहुंचने वाली बिलासपुर भोपाल ट्रेन भी अब मालखेड़ी तक ही 16 अक्टूबर तक
जाएगी। इसके अलावा दर्जनों ट्रेनें डाइवर्ट हुई हैं, तो कुछ बंद भी हुई
हैं।
बीना-कटनी रूट पर बीना- कटनी मुड़वारा 28
सितंबर से ही निरस्त है, जो कि 15 अक्टूबर तक निरस्त रहेगी। दूसरी तरफ से
भी यह ट्रेन इतने ही फेरे बंद रहेगी। रानी कमलापति-संतरागाछी 14 अक्टूबर
को और वापसी में 15 अक्टूबर को निरस्त रहेगी। भोपाल-दमोह- भोपाल राज्यरानी
एक्सप्रेस 9 से 15 अक्टूबर तक और वापसी में 10 से 16 अक्टूबर तक निरस्त
रहेगी।
यह ट्रेनें भी नहीं पहुंचेगी दमोह सागर.. वेरावल-जबलपुर 10 व 12 अक्टूबर, वापसी में 9 व 12 अक्टूबर। रेवांचल
8 से 14 अक्टूबर दोनों ओर से। हावड़ा भोपाल 12 को वापसी में 14 अक्टूबर
को, भोपाल धनबाद 9,12 और 15, दूसरी तरफ से 10,11 और 14 अक्टूबर को, भोपाल-
चोपन 11 अक्टूबर, दूसरी ओर से 12 अक्टूबर। भोपाल सिंगरौली 10,13,14 को और दूसरी तरफ से 9 व 13 को। कामायनी एक्सप्रेस 7 से 14 अक्टूबर तक दोनों ओर से।
इन ट्रेनों से नहीं होगा बीना से भोपाल का सफर, गुना से सीधी मक्सी जाएंगी.. रीवा
डॉ. आंबेडकरनगर 8,11 और 13 अक्टूबर, दूसरी तरफ से 9,12 और 14 अक्टूबर
इंदौर-हावड़ा 9 से 13 अक्टूबर, दूसरी तरफ से 9 से 12 अक्टूबर। अहमदाबाद
दरभंगा 9 अक्टूबर, वापसी में 14 अक्टूबर। भुज शालीमार 13 अक्टूबर। अहमदाबाद
पटना एक्सप्रेस 11 अक्टूबर, दूसरी तरफ से 13 अक्टूबर। बांद्रा टर्मिनस
गोरखपुर 12 अक्टूबर , दूसरी ओर से 13 अक्टूबर। भुज-शालीमार 13 अक्टूबर को,
दूसरी तरफ से 10 अक्टूबर। अहमदाबाद-कोलकाता 14 अक्टूबर को, दूसरी तरफ से 10
अक्टूबर। अहमदाबाद- पटना 11 अक्टूबर को अहमदाबाद- गोरखपुर 9 से 15
अक्टूबर, दूसरी ओर से 7 से 14 अक्टूबर। बिलासपुर- भोपाल 6 से 14 अक्टूबर और
वापसी में 7 से 15 अक्टूबर बीना मालखेड़ी स्टेशन तक जाएगी और यहां से
वापस होगी। कटनी-बीना सवारी सेवा 15 अक्टूबर तक और दूसरी तरफ से बीना- कटनी
सवारी सेवा 16 अक्टूबर तक 17 फेरे ट्रेन खुरई स्टेशन तक जाएगी और वहां से
ही वापस होगी।




0 टिप्पणियाँ