गर्भवती गाय के गुनहगारों पर पुलिस का शिकंजा, जुलूस के साथ कोर्ट में पेश.. इधर हिंदू संगठनों का ज्ञापन प्रदर्शन का ऐलान..

गर्भवती गाय के गुनहगारों पर पुलिस का शिकंजा..

दमोह। कसाई मंडी नूरी नगर सीता बावली क्षेत्र में लगातार गौकशी की घटनाओं के चलते उपजे आक्रोश के बीच एक गर्भवती गाय के अवशेष मिलने के बाद व्याप्त जन आक्रोश के चलते पुलिस प्रशासन लगातार दो दिन से एक्शन मूड में है। 

सोमवार को कसाई मंडी कांड के दर्जन भर नामजद आरपियों में से 9 की गिरफ्तारी करने के बाद कोतवाली पुलिस ने उनकी खातिरदारी में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। शाम को कोतवाली से जिला न्यायालय तक इनको पैदल जुलूस के रूप में ले जाया गया। इस दौरान लंगड़ाते हुए चल रहे आरोपी पुलिस हमारी बाप है गाय काटना पाप है जैसे नारे लगाते नजर आए। 
इस दौरान सीएसपी एच आर पांडे, कोतवाली टीआई मनीष कुमार सिंह व अन्य स्टाफ मौजूद रहा। उल्लेखनीय है कि कसाई मंडी मैं गर्भवती गाय के अवशेष मिलने की घटना से उपजे आक्रोश के चलते 6 अक्टूबर को गौ सेवा संगठनों के सथ हिंदू संगठनों के द्वारा अंबेडकर चौक पर विशाल धरना प्रदर्शन करके ज्ञापन देने की घोषणा की गई थी। इसके पहले ही पुलिस प्रशासन के द्वारा कसाई मंडी क्षेत्र मैं अवैध अतिक्रमण पर बुलडोजर कार्यवाही करते हुए गऊकशी के ठिकानो को ध्वस्त किया गया था। 

इधर एसपी के द्वारा चौकी प्रभारी कसाई मंडी बृजलाल पटेल एवं सहायक राकेश पाठक को लाइन अटैच कर दिया गया था। इधर कोतवाली पुलिस के द्वारा जगह-जगह लगने वाली मीट मटन की दुकानों पर कार्यवाही की गई थी। तीन दिन से लगातार कसाई मंडी कांड में उलझी पुलिस के सामने अब अंबेडकर चौक पर मंगलवार को होने वाले गौ सेवा संगठनों के धरना प्रदर्शन ज्ञापन को लेकर भी एलर्ट बनी हुई है।
Reactions

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ