बस ने स्कूली छात्राओं को टक्कर मारी दो की मौत
दमोह। जबलपुर रोड पर एक बार फिर रफ्तार के कहर के चलते स्कूल जा रही दो मासूम बच्चियों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई जबकि तीसरी की हालत गंभीर बनी हुई है घटना के बाद गुस्साए लोगों ने चका जाम कर दिया जिससे दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग ते देर नहीं लगी।
प्राप्त जानकारी के अनसार दमोह जिला मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर जबलपुर रोड पर अभाना पेट्रोल पंप के पास शनिवार को दमोह से जबलपुर जा रही तेज रफ्तार बस ने साइकिल से स्कूल जा रही तीन छात्रों को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे छात्राएं साइकिल सहित उछलकर दूर जा गिरी। तत्काल मौक पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई पुलिस को सूचना दी गई छात्राओं को अस्पताल भिजवाया गया लेकिन तब तक दो की मौत हो चुकी थी।
घटना के प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार बस क्रमांक एमपी 20 PA 0550 दमोह से जबलपुर तरफ काफी तेज रफ्तार से जा रही थी। पहाड़ी ढलान उतरते समय एक अन्य बस को ओवरटेक करते हुए यह बस अनियंत्रित हो गई। इसी दौरान स्कूल जा रही सातवीं आठवीं की तीन छात्राओ को बस ने चपेट में लेकर जानलेवा टक्कर मार दी।
इस दर्दनाक हादसे की खबर लगते बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। पुलिस के पहुंचने के पहले ग्रामीणों ने चका जाम शुरू कर दिया। जिससे दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। मौके पर पुलिस प्रशासनिक अधिकारी पहुंचकर समझाएं देते रहे लेकिन गुस्सा आए लोग कलेक्टर को मौके पर बुलाने तथा मृतको के परिजनों को आर्थिक सहायता सहित अन्य मदद दिलाए जाने तथा इस तरह के हादसो को रोकने के लिए कठोर कदम उठाए जाने की मांग कर रहे हैं।
इधर घटना की जानकारी लगने पर कलेक्टर प्रताप नारायण यादव दमोह जिला अस्पताल पहुंचे जहां उन्होंने घटना के संदर्भ में जानकारी प्राप्त करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान जिला भाजपा अध्यक्ष श्याम शिवहरे, उपाध्यक्ष मनीष तिवारी सहित अन्य भाजपा नेताओं ने घटना की जानकारी लेकर शोक संवेदनाएं व्यक्त की है।
विधायक जयंत मलैया ने भी जिला अस्पताल पहुंचकर पीड़ित परिजनों से मुलाकात करते हुए शोक संवेदना व्यक्त की। जबेरा विधायक मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधीी घटना की जानकारी लगते ही वरिष्ठ अधिकारियों को जिला अस्पताल भेज तत्काल चिकित्सीतय सुविधा उपलब्ध कराकर आर्थिक मदद आदि के लिए निर्देश दिए।
विधायक जयंत मलैया ने भी जिला अस्पताल पहुंचकर पीड़ित परिजनों से मुलाकात करते हुए शोक संवेदना व्यक्त की। जबेरा विधायक मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधीी घटना की जानकारी लगते ही वरिष्ठ अधिकारियों को जिला अस्पताल भेज तत्काल चिकित्सीतय सुविधा उपलब्ध कराकर आर्थिक मदद आदि के लिए निर्देश दिए।
दो की मौत दो का इलाज जारी.. मृत छात्राओं के नाम आरुषि पिता भानू प्रताप लोधी, उम्र 13 वर्ष, कक्षा 8वीं, निवासी इमालिया तथा दसोदा पिता कृष्णा पटेल, उम्र 13 वर्ष, कक्षा 8वीं, निवासी अभाना हैे। घायल छात्राओं में नित्या पिता संतोष सेन, उम्र 13 वर्ष, निवासी तालगांव की हालत गंभीर हैे। चौथी छात्रा खुशी यादव को मामूली चोट आई है।
मृत छात्राओं के परिजनों को 2-2 लाख की सहायता के लिए पत्राचार, घायल छात्रा को तत्काल 10 हजार का चेक..
अभाना के पास हुए भीषण सड़क हादसे में दो छात्राओं की मौत और एक छात्रा की हालत गंभीर होने पर प्रशासन ने तत्काल सहायता राशि की प्रक्रिया शुरू कर दी है।दोनों मृत छात्राओं के परिजनों को मुख्यमंत्री सहायता से दो-दो लाख रुपए दिलाने के लिए पत्राचार किया गया है। वहीं घायल छात्रा को 10,000 रुपए का चेक कलेक्टर प्रताप नारायण यादव के निर्देश पर जिला पंचायत सीईओ प्रवीण फुलपगारे द्वारा जारी किया गया। जिला अस्पताल दमोह में एसडीएम प्रभार संभाले डिप्टी कलेक्टर संजय दुबे एवं राजस्व निरीक्षक गौरीशंकर द्वारा घायल व परिजनों को प्रदत्त कराया गया।







0 टिप्पणियाँ