दमोह के डा गंगेले परिवार के दो यदस्यों की मौत
रीवा कटनी नेशनल हाईवे पर शनिवार तड़के एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला। चालक को नींद के झोके के चलते एक तेज रफ्तार इनोवा कार डिवाईडर से टकराकर दुर्घअनाग्रस्त हो गई। हादसा इतना जबरजस्त था कि कार के अगले हिस्से के परख्खचे उड़ गए तथा दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि ड्राइवर की हालत गंभीर बनी हुई है। मैहर पुलिस के अनुसार, पुलिस कंट्रोल रूम को सुबह करीब 4 बजे सूचना मिली कि एक इनोवा कार भीषण दुर्घटना का शिकार हो गई है।
हादसे
में मृत दोनों लोगों की पहचान दमोह निवासी प्रतिष्ठित प्रोफेसर डॉक्टर
गंगेले परिवार के सदस्यों के तौर पर हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गया
जी से तर्पण करके लौट रहे डॉ. संजय गंगेले एवं उनके भाई प्राचार्य सुधीर
गंगेले की कार क्रमांंक एमपी 20 बीए 5139 को मैहर के पास पोड़ी में सुबह 03 डिवाइ्रडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।। हादसे के समय कार सवार गहरी नींद में होने से बचाव की कोशिश भी नहीं कर सके।
चालक को नींद के झोके के चलते इस हादसे की संभावना जताइ्र जा रही है। डिवाइ्रडर से टक्कर इतनी जबरदस्त थी की डॉक्टर संजय गंगेले
और उनके भाई प्राचार्य सुधीर गंगेले गाड़ी में ही फस कर रह गए। बाद में
उनको जैसे तैसे गाड़ी से निकाल कर अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन तब तक काफी
देर हो चुकी थी जांच के बाद डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। इधर कार
चालक राजा रैकवार की हालत भी गंभीर बनी हुई है। डॉ संजय गंगेले की
धर्मपत्नी डॉक्टर श्रद्धा गंगेले भोपाल गई हुई थी।
हादसे की एक संभावना कार चालक को नींद के झोके में गाड़ी के अनियंत्रित हो जाना भी बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस आसपास के सीसीटवी फुटेज के जरिए हादसे की बजह तलाशने में जुटी हुई है। दोनो मृतकों के शव पीएम के बाद दमोह रवाना करने की जानकारी भी सामने आ रही है। इस दुखद हादसे की सूचना
दमोह पहुंचते गंगेले परिवार के साथ उनके परिचित और पड़ोसियों के बीच शोक
की लहर दौड़ गई। वहीं शहर वासी भी इस घटना से स्तब्ध है। फिलहाल पूरे
घटनाक्रम को ले विस्तृत विवरण का इंतजार किया जा रहा है। मैहर से इस्लाम मंसूरी की खबर



0 टिप्पणियाँ