आधा दर्जन से अधिक लोगों ने युवक पर किया हमला
दमोह। देहात थाना क्षेत्र की जबलपुर नाका चौकी अंतर्गत आने वाले एरोरा जमुनिया गांव में आज सोमवार शाम 7 बजे चुनावी रंजिश को लेकर विवाद के बाद आधा दर्जन से अधिक लोगों द्वारा युवक पर धारदार हथियार से हमला और गोली चलाने का मामला सामने आया है। घटना में गोलू यादव उम्र 32 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां मौजूद डॉक्टरों ने उपचार शुरू कर दिया है।
घायल के परिजनों के मुताबिक गांव के ही लकी यादव, विनय यादव, हाकम यादव, विक्रम यादव, संतोष यादव, दिलीप यादव सहित अन्य लोगों ने गोलू पर हमला किया। परिजनों ने लकी यादव पर गोली चलाने का भी आरोप लगाया है। घटना की सूचना पर जबलपुर नाका चौकी पुलिस मौके पर पहुंची।
प्रधान आरक्षक जालम सिंह पटेल ने बताया कि एक आरोपी पर पूर्व में हत्या और मारपीट समेत तीन से अधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस को मौके से गोली का खोखा नहीं मिला। जबकि परिजनों ने खुलेआम घूमने सहित आरोपी के द्वारा खुलाम देहशत पैदा करने गोली से हमला किया गया। घटना के बाद देहात थाना प्रभारी धर्मेंद्र उपाध्याय मौके पर पहुंचे। जिन्होंने घायल और परिजनों के बयान दर्ज कर मामले की जांच और फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।






0 टिप्पणियाँ