प्रॉपर्टी ब्रोकर को लगाई पौने पांच करोड़ की चपत..
इंदौर। रतलाम क्षेत्र में एक फर्जी टीआई के द्वारा एक प्रोपर्टी ब्रोकर को करोड़ो की चपत लगाए जाने का मामला सामने आया है। इधर सतना सेंट्रल जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे एक कैदी के गौशाला में सेवाभावी कार्य करते हुए फरार हो जाने का सनसनी खेज मामला भी सामने आया है।रतलाम में खुद को नारकोटिक्स TI बताने वाली सपना ठाकुर ने प्रॉपर्टी ब्रोकर रूपेश चरपोट से 4.75 करोड़ की ठगी की। मकान और जेवर भी हड़प लिए। उसके जीजा कमल मल्हार से मुंबई केस में सेटलमेंट के नाम पर 15.45 लाख वसूले। इस मामले की तीन ऑडियो रिकॉर्डिंग सामने आई है, जिसमें सपना मुंबई के इमरान से केस दर्ज कराने और रकम रिकवरी की बात कर रही है। आरोपी गिरफ्तार हो गई है। पूरे मामले को लेकर विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।
सतना सेंट्रल जेल से आजीवन कारावास का कैदी फरार, गौशाला ड्यूटी के दौरान दिया चकमा.. सतना। केंद्रीय जेल सतना में 13 साल से सजा काट रहा हत्या का आरोपी अच्छेलाल प्रजापति (52) निवासी पडक्का, अमरपाटन आज दोपहर 11 से 12 बजे के बीच गौशाला कमान से फरार हो गया।
जेल अधीक्षक लीना कोस्टा ने बताया कि बंदी शौच के बहाने मंदिर के पास बने शौचालय गया और वापस नहीं लौटा। वह 15 बार छुट्टी पर जा चुका है। पुलिस ने कोलगवां थाने में FIR दर्ज कर तलाशी शुरू की है।




0 टिप्पणियाँ