ट्रैक्टर ट्राली चोरी कांड में तीन आरोपी गिरफ्तार
दमोह। जिले के बटियागढ़ थाना के फुटेरा चौकी क्षेत्र से तीन बदमाशों को ट्रैक्टर की ट्राली चोरी करना महंगा पड़ गया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए चोरी गई ट्राली के साथ चोरी में प्रयुक्त ट्रैक्टर का पता लगाकर जब्त कर लिया है वही चोरी की बारदात में लिप्त तीन आरोपियों को भी पकड़ने के बाद कार्ट में पेश किए जाने पर जेल भेज दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार चौकी फुटेरा में 7 अक्टूबर को को प्रार्थी दामोदर पिता कालूराम लोधी निवासी ग्राम फुटेरा कलां द्वारा दिनांक 5 6 अक्टूबर की दरम्यानी रात खेत से ट्राली चोरी होने का आवेदन दिया था। जिस पर थाना बटियागढ़ में अपराध क्र 304 26 धारा 303;2द्ध बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।
एसपी श्री आनंद कलादगि एएसपी अधीक्षक श्री सुजीत सिंह भदौरिया के निर्देशन में एसडीओपी पथरिया सुश्री प्रिया सिंधी व थाना प्रभारी बटियागढ़ श्रीमति रजनी शुक्ला के मार्ग दर्शन में विशेष टीम का गठन किया गया। जो चौकी प्रभारी फुटेरा आनंद कुमार के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा चोरी का खुलासा कर चोरी करने वाले 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया ।चोरी गई ट्राली कीमती करीबन अस्सी हजार रूपए एवं चोरी में प्रयुक्त ट्रैक्टर कीमती करीबन 8 लाख रूपए का आरोपियों से बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपी.बाबा उर्फ सुन्दरलाल यादव निवासी ग्राम फुटेरा, दिनेश पटेल निवासी ग्राम सागोनी थाना रजपुरा एवं तानू भील निवासी शहपुरा माल थाना रजपुरा जिला दमोह को माननीय न्यायालय पेश किए जाने पर जेल भेज दिया है। प्रकरण में सराहनीय कार्य. करने वालों में चौकी प्रभारी फुटेरा सउनि आनंद कुमार प्रआर फिरदौस आर राज राजपूत शामिल रहे।





0 टिप्पणियाँ