जबलपुर सूपर फास्ट, संपर्क क्रांति के रद्द होने से..
दिल्ली/ जबलपुर। वोटर लिस्ट को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ देश भर में प्रदर्शन जारी है कांग्रेस और विपक्षी पार्टियां सहित सीजेपी प्रदर्शन कर रही हैं वहीं 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर.मंतर पर सीजेपी ने आंदोलन का ऐलान किया है जिसका असर अब ट्रेनों पर दिख रहा है। दिल्ली के जंतर मंतर पर 10 अक्टूबर को काक्रोज आंदोलन के साथ कांग्रेस सहित विपक्षी दलों के संसद मार्च के मद्देनजर दिल्ली जाने वाली अनेक ट्रेनों को अचानक निरस्त कर दिया गया है। जिससे महिनों पहले से रिजरवेशन कराए बैठे लोगो के साथ आम यात्रियों को जमकर परेशानी का सामना करना पड़ा है। जबलपुर से दिल्ली जाने वाली सुपर फास्ट तथा संपर्क क्रांति जैसी गाड़ियों के ऐन मौके पर निरस्त कर दिए जाने को कांग्रेस समर्थक जंतर मंतर आंदोलन से सरकार के डर जाने की बात करते नजर आ रहे है।पश्चिम मध्य रेलवे की बात करें तो जबलपुर भोपाल तथा कोटा रेल मंडल से संचालित दिल्ली जाने वाली पांचे गाड़ियों के रद्द कर दिए जाने से हजारों यात्रियों को जमकर परेशानी उठाना पड़ी है। इनमें दमोह सागर भोपाल से यात्रा करने वाले लोग सबसे अधिक परेशान नजर आए है। बीना में 9 अक्टूबर से आगासौद थर्ड लाईन के इंटर लाकिंग कार्य शुरू होने से दमोह सागर रूट की दर्जन भर से अधिक गाड़िया पहले ही निरस्त की जा चुकी थी। वहीं 9 अक्टूबर को जबलपुर से दिल्ली जाने वाली सुपर फास्ट, संपर्क क्रांति, महाकौशल एक्सप्रेस के अलावा भोपाल तथा कोटा से निजामुद्दीन के बीच चलने वाली गाड़ियों को भी निरस्त कर दिया गया है। आज 9 अक्टूबर को पश्चिम मध्य रेलवे की 5 गाड़ियों के ऐन मौके पर निरस्त कर दिए जाने को कांग्रेस समर्थक जंतर मंतर आंदोलन से सरकार के डर जाने की बात करते नजर आ रहे है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पश्चिम मध्य रेलवे (WCR) ने रेलवे बोर्ड के निर्देश पर 9 अक्टूबर 2026
को जबलपुर से हजरत निजामुद्दीन जाने वाली तीन प्रमुख ट्रेनों को एक दिन के
लिए रद्द कर दिया है। इनमें गाड़ी संख्या 22181 जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन
सुपरफास्ट एक्सप्रेस, 12189 महाकौशल सुपरफास्ट एक्सप्रेस और 12121 एमपी
संपर्कक्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस शामिल हैं। रेलवे
के अनुसार, 10 अक्टूबर को नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के
आसपास संभावित यातायात दबाव को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। अचानक
ट्रेनों के रद्द होने से 3 हजार से अधिक यात्रियों की यात्रा प्रभावित होने
की आशंका है। जबलपुर, कटनी, दमोह सागर रेलवे स्टेशनों पर लाउडस्पीकर के जरिए घोषणाएं की जा रही हैं।
यात्रियों को मोबाइल पर भी सूचना भेजी जा रही है। रेलवे ने स्पष्ट किया है
कि वापसी ट्रेनों के संबंध में जानकारी अलग से जारी की जाएगी।




0 टिप्पणियाँ