Ticker

6/recent/ticker-posts

पूर्व CM दिग्विजय सिंह के विधायकों की खरीद-फरोख्त पर ट्वीट के बाद.. बसपा विधायक रामबाई के पति गोविंद सिंह ने कहा.. दिग्विजय सिंह को सब जानते हैं.. कांग्रेस विधायक राहुलसिंह ने कहां.. अभी नहीं पूर्व में मिला था आफर..

पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के ट्वीट से राजनीति गर्माई
मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव के पहले पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह द्वारा भाजपा नेता और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा पर कांग्रेस विधायकों की खरीद फरोख्त तथा बसपा विधायक रही रामबाई सिंह की पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह के साथ फ्लाइट से दिल्ली यात्रा को लेकर को लेकर किए गए ट्वीट के बाद राजनीति गरमाई हुई है। वही यह सवाल भी उठने लगे हैं कि क्या इस बार कांग्रेस दिग्विजय सिंह को फिर से राज्यसभा में नहीं भेज रही है जो इस तरह के बयान रूपी ट्वीट करके दिग्विजय सिंह चर्चाओ में बने रहना चाहते हैं। हालांकि दमोह से कांग्रेस विधायक राहुल सिंह के विरोधाभासी बयान और बसपा विधायिका रामबाई सिंह के पति गोविंद सिंह के बयान के बाद पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की बयान रूपी ट्वीट हवा नजर आ रही है वही इसको लेकर भाजपा नेताओं की चुप्पी आश्चर्यजनक है।
दिग्विजय सिंह को सब जानते हैं- गोविंद सिंह
दमोह।  विधायक रामबाई के पूर्व गृहमंत्री और भाजपा नेता भूपेंद्र सिंह के साथ फ्लाइट से दिल्ली यात्रा करने को लेकर भाजपा द्वारा कांग्रेस के अलावा सपा बसपा विधायकों को दिल्ली ले जाए जाने का ट्वीट करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह द्वारा भाजपा नेता और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह से जवाब मांगा गया है
 जिसको लेकर मंगलवार 3 मार्च को विधायक राम बाई के पति गोविंद सिंह उपरोक्त ट्वीट की हवा निकालते नजर आए। इनका कहना था कि बेटी की तबीयत खराब होने की वजह से राम बाई दिल्ली मैं अस्पताल में होने की वजह से उनका मोबाइल बंद है वहीं दिग्विजय सिंह द्वारा भूपेंद्र सिंह के साथ फ्लाइट से यात्रा करने पर उनका कहना है कि फ्लाइट से कोई भी किसी के साथ यात्रा कर सकता है वही या बयान दिग्विजय सिंह का निजी बयाना की कांग्रेस का वैसे भी दिग्विजय सिंह को सभी जानते हैं।
विधायक राहुल सिंह ने भी दिया विरोधाभासी बयान
कांग्रेस विधायकों की खरीद-फरोख्त मामले में दमोह विधायक राहुल सिंह का विरोधाभासी बयान सामने आया है मीडिया से चर्चा के दौरान शुरुआत में जहां वह खुलकर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के खरीद-फरोख्त वाले बयान का समर्थन करते नजर आए वही बाद में उन्होंने यह भी कहा अभी नहीं दिया गया पूर्व दिया गया था। तथा इस बारे में वह मुख्यमंत्री कमलनाथ को बता चुके थे। वही।बसपा विधायक राम बाई की कमलनाथ के प्रति पूरी आस्था होने के साथ विधायक राहुल सिंह यह कहने से भी नहीं चूके की अंग्रेज की कमलनाथ सरकार में उनका कंधा लगा हुआ है। 
 दिग्विजय सिंह के कांग्रेसी विधायकों की  खरीद-फरोख्त वाले ट्वीट को लेकर सामने आए उपरोक्त दोनों बयानों को पूरी तरह से मीडिया ने  सामने लाने की कोशिश नहीं की है वहीं भाजपा के लोग भी फिलहाल चुप्पी साधे हुए हैं जो आश्चर्यजनक है।उम्मीद की जा रही है Atal News24 पर पूरे बयानों के खुलासे के बाद अब दिग्विजय सिंह के ट्वीट को लेकर भाजपा की तरफ से भी राजनीति गर्म आएगी और बयान सामने आएंगे। अटलराजेंद्र जैन

Post a Comment

0 Comments