Ticker

6/recent/ticker-posts

ट्रैक्टर की रफ्तार से किसानों की जान मुश्किल में फंसी.. रनेह में ट्रेक्टर पलटने से नीचे फस गए किसानों को 108 ने हटा अस्पताल पहुचाया, इलाज जारी..

 ट्रैक्टर पलटने से नीचे फंसे दो किसान घायल-
दमोह। जिला मुख्यालय से करीब 50 किमी दूर हटा अनुविभाग के रनेह गांव में एक ट्रैक्टर के अचानक अनियंत्रित होकर पलट जाने का घटना क्रम सामने आया है। हादसे में ट्रेक्टर में सवार दोनों लोग नीचे गिर कर चपेट में आ गए। जिनको हटा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज जारी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात रनेह बस स्टैंड के पास तेज रफ्तार एक ट्रेक्टर अनियंत्रित होकर  पलटा गया। जिससे ट्रेक्टर सवार मिठाई लाल पिता सांडो आदिवासी एवं अरुण पिता फूल सिंह ठाकुर नीचे दब गए। घटना की जानकारी लगने पर 100 डायल और 108 मौके पर पहुची तथा ग्रामीणों की मदद से नीचे फंसे दोनों लोगो को निकालकर हटा अस्पताल ले जाया गया।
बाद में दोनों घायलों को हटा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाकर भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर सवार दोनों लोग खेती संबंधी कार्य करने के लिए रनेह बसस्टेंड से निकल रहे थे। तभी अचानक महाकाली चौक के पास ट्रैक्टर पलट जाने से हादसा शिकार हो गए। अन्नू शर्मा की रिपोर्ट

Post a Comment

0 Comments