कमलनाथ सरकार की एक और सौगात.. मप्र में 60 साल से अधिक उम्र के किसानों को मिलेगी हर महीने पेंशन..

देश में पहली बार मप्र के किसानों को मिलेगी पेंशन-
भोपाल। किसानों के कर्ज माफी के वायदे पर सरकार में पहुंची मप्र की कमलनाथ सरकार ने किसानों के लिए एक और महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए उन्हें पेंशन देने का निर्णय लिया है 60 साल से अधिक उम्र के किसानों को पेंशन देने वाला मध्य प्रदेश पहला राज्य होगा ऐसे बुजुर्ग किसानों को सरकार की तरफ से अब हर माह 1000 रुपए पेंशन के तौर पर दिए जाने की घोषणा मुख्य मंत्री कमलनाथ ने की है।

 मध्य प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के साथ नए बदलाव देखने को मिल रहे हैं। कर्ज माफी के बाद अब कमलनाथ सरकार किसानों को एक और बड़ी सौगात देने जा रही है मप्र में किसानों को अब मासिक पेंशन मिलेगी। इसके लिए किसानों की पात्रता तय की गई है सीएम कमलनाथ ने किसानों की पेंशन योजना जल्द शुरू करने के निर्देश दिए हैं. भोपाल में  हुई कृषि विभाग की बैठक में कमलनाथ ने ये निर्देश दिए हैं। दरअसल, चुनाव में कांग्रेस ने अपने वचन पत्र में किसानों के लिए सामजिक सुरक्षा पेंशन योजना शुरू करने का जिक्र किया था 

किसानों के लिए नई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के अंतर्गत एक हजार रूपये मासिक पेंशन दी जायेगी|जिसमे 60 वर्ष के ऊपर एवं 2.5 एकड़ से कम भूमिधारक तथा अन्य किसी स्त्रोतों से आय न होने वाले किसान पात्र होंगे  इस योजना से सरकारी खज़ाने पर 1200 करोड़ सालाना का बोझ पड़ेगा इस योजना का लाभ प्रदेश के दस लाख किसानों को मिलने की संभावना है योजना के तहत उन्ही को इसका लाभ मिलेगा जो पूरी तरह कृषि पर आधारित हैं इस तरह की व्यवस्था करने वाला मध्य प्रदेश देश का पहला राज्य होगा  कृषि विभाग इस योजना को अमलीजामा पहनने में लग गया है, पात्र किसानों की सूची बनाई जा रही है विभाग आधार से लिंक और कृषि उपज बेचने के लिए सहकारी समितियों और कृषि विभाग के पास पंजीयन कराने वाले किसान का डाटा छांट रहा है
Reactions

Post a Comment

0 Comments