बेरहम पति ने पत्नी तथा तोन बच्चों को मार डाला
दमोह। गणेश उत्सव पर्व के दौरान जहां लोग धर्ममय उल्लास में डूबे भक्तिभाव से पूजन अर्चना में जुटे हुए थे ऐसे में दमोह जिला मुख्यालय से करीब 45 किलोमीटर दूर कबीरपुर गांव से सामने आए दिल दहला देने वाले घटनाक्रम ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। एक बेरहम पति के जल्लाद बन जाने और अपनी पत्नी के सथ तीन बच्चों को मौत के घाट उतार देने की सनीखेज वारदात के बाद सवाल यही उठ रहा है आखिर इन बेचारों का कसूर क्या था..
दमोह जिले के मगरोन थाना क्षेत्र के कबीरपुर गांव में द्वारका पटेल नाम के एक सिरफिरे व्यक्ति ने हैवानियत की हदे पार करते हुए एक ही कुल्हाड़ी से अनेक प्रहार करते हुए बच्चों के साथ सो रही उनकी मां अर्थात खुद की धर्म पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। इतने पर भी जब उसका जल्लाद मन नही भरा तो उसने तीनों बच्चों को भी मौत के घाट उतार दिया। शनिवार सुबह गांव के लोगों को वारदात की जानकारी लगी तो पुलिस को सूचना दी गई पुलिस जब मौके पर पहुंची तो एक ही चबूतरे पर मां के साथ तीन बच्चों के लहूलुहान शव पड़े हुए थे।
मृतकों में पत्नी खेमा पटेल और उनके तीन बच्चे उर्मिला पटेल 7 वर्ष,पुत्र उमेश 4 वर्ष,पुत्र राजा 1 साल शामिल हैं। घटना के बाद आरोपी द्वारका पटेल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हत्याकांड को लेकर मृतिका के पिता ने बताया कि पति-पत्नी के बीच लम्बे समय से विवाद चल रहा था,बेटी मायके में भी रही कुछ दिन पूर्व ही यंहा आई थी,बेटी ने पूर्व में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। घटना के बाद विभिन्न थाना क्षेत्र की पुलिस मौके पर पहुंची भी दमोह से एसपी आनंद कलादगी ने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया। मौके पर एफएसएल टीम पहुंचने के बाद आवश्यक कार्रवाई करते हुए शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामला घरेलू कलह के साथ चरित्र संदेह का बताया जा रहा है। फिलहाल हत्या के कारणों की जांच में पुलिस जुटी हई है।


0 टिप्पणियाँ