सिंगरौली में सराफा दुकान में डकैती, चार गिरफ्तार, झारखंड-UP से जुड़े तार.. सतना की तीन मंजिला इमारत में आग के बाद रेस्क्यू..

सिंगरौली में सराफा दुकान में डकैती, 4 आरोपी गिरफ्तार

सिंगरौली। जिले में कंचन ज्वेलर्स डकैती का रीवा आईजी गौरव राजपूत ने डीआईजी रीवा हेमंत सिंह चौहान व सिंगरौली पुलिस अधीक्षक सियाज केएम के समक्ष खुलासा, किया है। आईजी रीवा गौरव सिंह राजपूत ने कहा कि अंतरराज्यीय गिरोह के 4 आरोपी गिरफ्तार किए गए। पुलिस ने मामले में अंतरराज्यीय गिरोह के 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है आरोपियों के कब्जे से सोने-चांदी के जेवरात, नकदी, दो बाइक और वारदात में इस्तेमाल हथियार बरामद किए गए हैं।
आईजी के मुताबिक,जयंत स्थित कंचन ज्वेलर्स में बदमाशों ने पिस्टल-कट्टा दिखाकर दुकान में लूटपाट की वारदात को कल शाम को अंजाम दिया था विरोध करने पर एक व्यक्ति पर फायरिंग और हमला किए जाने की बात भी सामने आई थी। राहुल विश्वकर्मा नामक युवक का जिला अस्पताल में उपचार जारी है उसके हाथ में गोली एवं कटे की बट से सिर पर हमला करके आरोपी मौके से फरार हुए थे। पुलिस टीमों ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और संभावित रास्तों पर घेराबंदी की इसी दौरान पुलिस को दो संदिग्ध अपाची मोटरसाइकिलों के अनपरा की ओर जाने की सूचना मिली टीम ने पीछा किया तो आरोपी भागने लगे पुलिस के मुताबिक पीछा करने के दौरान दो संदिग्ध सड़क किनारे गिरकर घायल हो गए।
पूछताछ में उन्होंने वारदात में शामिल होने की बात स्वीकार की और अपने साथियों के बारे में जानकारी दी गिरफ्तार आरोपी 1. लकी कुमार पासवान निवासी झारखंड 2. अनुराग कुमार चंद्रवंशी निवासी झारखंड 3. रोशन कुमार निवासी सोनभद्र, उत्तर प्रदेश 4. एक अन्य आरोपी पुलिस के दस्तावेज में दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि गिरोह के अन्य आरोपियों की तलाश के लिए अलग-अलग राज्यों में टीमें भेजी गई हैं और बाकी लूटे गए सामान की बरामदगी के प्रयास जारी हैं वहीं कांग्रेस पिछड़ा वर्ग के प्रदेश उपाध्यक्ष राम शिरोमणि शाह ने भी इस घटना पर अपनी प्रति क्रिया व्यक्त की है।

तीन मंजिला इमारत में आग के बाद रेस्क्यू.. सतना। कामता टोला में शुक्रवार दोपहर एक मकान में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने के साथ राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। एसडीएम राहुल सिलाड़िया तथा नगर निगम की फायर टीम भी मौके पर पहुंची। मकान की तीसरी मंजिल पर कुछ बच्चों के फंसे होने की सूचना पर लिफ्टर की मदद ली गई, जबकि दमकलकर्मियों ने भी ऊपर पहुंचकर रेस्क्यू शुरू किया।

बचाव अभियान के दौरान एक बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इसके बाद दूसरे बच्चे को भी रेस्क्यू कर लिया गया। इस दौरान मकान की दीवार में दरार आने के कारण आसपास मौजूद लोगों को तत्काल हटाया गया।  लगातार उद्घोषणा कर लोगों को सुरक्षित दूरी पर रहने की अपील की गई तथा आसपास के मकानों को भी खाली कराया गया। दमकलकर्मियों ने मकान से गैस सिलिंडर भी सुरक्षित बाहर निकाल लिया।प्रशासन और स्थानीय लोगों की तत्परता से दोनों बच्चों को सुरक्षित बचा लिया गया। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। विकास तिवारी की खबर
Reactions

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ