जरारूधाम गौ.अभ्यारण्य में अन्नकूट पूजन दीपावली मिलन समारोह.. अटल प्रशिक्षण केंद्र में शेड लोकार्पण, जैविक डीएपी खाद उत्पादन शुरू. ..

जरारूधाम गौ.अभ्यारण्य में अन्नकूट पूजन..

दमोह।  जिले के प्रसिद्ध जरारूधाम गौ.अभ्यारण्य में अन्नकूट पूजन एवं दीपावली मिलन समारोह धार्मिक श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम मंत्री प्रह्लाद पटेल एवं बुंदेलखंड के प्रसिद्ध कथावाचक महंत पं विपिन बिहारी दास जी महाराज विशेष रूप से शामिल हुए। इस अवसर पर विधि.विधान से पूजा.अर्चना कर गौमाताओं का पूजन किया गया तथा उन्हें अन्नकूट का भोजन कराया गया।
जरारूधाम गौ.अभ्यारण्य को केवल गौवंश संरक्षण तक सीमित न रखते हुए प्रशिक्षणए जैविक खाद उत्पादनए प्लांटेशन के लिए नर्सरी और स्वावलंबन के बड़े केंद्र के रूप में विकसित करने की कार्ययोजना तैयार की जा रही है। यह बात प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम मंत्री प्रह्लाद पटेल ने जरारूधाम गौ.अभ्यारण्य में नवनिर्मित अटल प्रशिक्षण केंद्र के शेड का लोकार्पण करते हुए कही। मंत्री श्री पटेल ने कहा संस्थान को आत्मनिर्भर बनाना हमारा लक्ष्य है। इसके लिए यहां प्रशिक्षण केंद्रए जैविक खाद उत्पादन केंद्रए पौधरोपण के लिए नर्सरी तथा स्वावलंबी गौ.अभ्यारण्य विकसित किया जाएगा। परिसर में 10 भवनों के निर्माण का लक्ष्य भी निर्धारित किया गया है।
उन्होंने कहा गौसेवकों के लिए आवास निर्माण को प्राथमिकता दी जा रही है। आगामी दो वर्षों में 50 लोगों के ठहरने की क्षमता वाली डोरमेट्री तथा एक समय में 150 लोगों को प्रशिक्षण देने की व्यवस्था विकसित की जाएगी। परिसर में अटल पथ का निर्माण कराने के साथ ही आय के स्थायी स्रोत भी विकसित किए जाएंगेए जिससे संस्थान अपने संसाधनों से संचालित हो सके। मंत्री श्री पटेल ने गौवंश के लिए हरे चारे और घास की पर्याप्त उपलब्धताए परिसर में हरियालीए भोजन एवं दवाओं की समुचित व्यवस्था को आवश्यक बताते हुए कहा कि गौमाता की सेवा के लिए सभी जरूरी सुविधाएं विकसित की जानी चाहिए।
मृत गौवंश के चमड़े के प्रसंस्करण को व्यवस्थित व्यवसाय बनाने का आह्वान.. मंत्री श्री पटेल ने गौ.अभ्यारण्य में मृत गौवंश के सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार एवं समाधि की व्यवस्था का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रति दिन लगभग 10 से 12 गौवंश की मृत्यु हो जाती है। ऐसी स्थिति में मृत गौवंश के चमड़े के उपयोग एवं प्रसंस्करण की व्यवस्था विकसित करने की आवश्यकता है। उन्होंने इस कार्य में रुचि रखने वाले लोगों से आगे आकर इसे व्यवस्थित व्यवसाय के रूप में शुरू करने का आह्वान किया जिससे गौ.अभ्यारण्य की व्यवस्थाओं को भी आर्थिक सहयोग मिल सके। कार्यक्रम के दौरान नवनिर्मित अटल प्रशिक्षण केंद्र में शेड निर्माण का लोकार्पण मंत्री प्रह्लाद पटेल एवं महंत विपिन बिहारी दास जी महाराज के करकमलों से किया गया। इस शेड का निर्माण मंत्री श्री पटेल की माता स्वर्गीय श्रीमती यशोदा बाई पटेल एवं भतीजे स्वर्गीय श्री मणिनागेंद्र ;मोनू भैया की स्मृति में कराया गया है। इसके साथ ही जरारू धाम में निर्मित क्रोम खाद का भी लोकार्पण किया गया।
जैविक डीएपी खाद का उत्पादन प्रारंभ..
जरारूधाम में मंत्री प्रहलाद पटेल ने जैविक डीएपी खाद उत्पादन की उपलब्धि की जानकारी साझा की। उन्होने कहा इस नवरात्रि से यहां जैविक डीएपी का उत्पादन प्रारंभ किया गया है। इस पूरी व्यवस्था को ओम गुप्ता जी ने प्रारंभ से लेकर अब तक अपनी देखरेख में संचालित किया है। वर्तमान में जैविक खाद की मांग के अनुरूप आपूर्ति नहीं हो पा रही है लेकिन उत्पादन प्रारंभ होने के बाद मिली सकारात्मक उपलब्धि यह है कि खरीदी गई मशीनों की लागत के लगभग बराबर खाद का विक्रय हो चुका है। इस उपलब्धि पर ओम गुप्ता एवं उनकी पूरी टीम को बधाई देते हुए उनके प्रयासों की सराहना की।
मोनिया बरेदी नृत्य और बद्री विश्वकर्मा का प्रदर्शन रहा आकर्षण.. समारोह में ग्वाल टोलियों द्वारा बुंदेलखंड की पारंपरिक संस्कृति से जुड़े मोनिया बरेदी नृत्य की आकर्षक प्रस्तुतियां दी गईं। वहीं बुंदेलखंड के खली के नाम से प्रसिद्ध बद्री विश्वकर्मा ने अपनी टीम के साथ हैरतअंगेज कला प्रदर्शन किया। उन्होंने अपने सीने पर भारी पत्थर की शिला रखवाईए जिसे हथौड़े से तोड़ा गया। इसके अलावा आंखों पर पट्टी बांधकर नारियल तोड़ने सहित अन्य करतब दिखाकर उपस्थित लोगों को रोमांचित किया। दीपावली मिलन एवं अन्नकूट समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे, शिवचरण पटेल, नरेंद्र बजाज, पूर्व विधायक पीएल तंतुवाय सहित अन्य जनप्रतिनिधि गणमान्य नागरिक एवं गौसेवक उपस्थित रहे। धार्मिक आयोजन के साथ गौसेवा प्रशिक्षण और आत्मनिर्भरता को लेकर प्रस्तुत की गई कार्ययोजना कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रही।
Reactions

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ