सतधरु सिंचाई परियोजना में लापरवाही पर होगी ब्लैकलिस्ट की कार्रवाई.. विधायक जयंत मलैया ने कार्य की प्रगति का जायजा लिया..

सतधरु में लापरवाही पर होगी ब्लैकलिस्ट की कार्रवाई

दमोह। विधायक जयंत मलैया ने सतधरु सिंचाई परियोजना के शेष निर्माण कार्य का निरीक्षण कर कार्य की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसी को स्पष्ट निर्देश दिए कि परियोजना का शेष कार्य हर हाल में निर्धारित समय. सीमा दिसंबर 2026 तक पूर्ण किया जाए ताकि किसानों को शीघ्र सिंचाई सुविधा का लाभ मिल सके।
निरीक्षण के दौरान विधायक श्री मलैया ने कहा कि सतधारु सिंचाई परियोजना दमोह तहसील के किसानों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण योजना है। परियोजना का लगभग 96 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका हैए लेकिन शेष कार्य लंबे समय से प्रभावित हो रहा है। इसका एक प्रमुख कारण कुछ किसानों द्वारा अपने खेतों में पाइपलाइन बिछाने के कार्य में सहयोग नहीं करना तथा निर्माण एजेंसी द्वारा पर्याप्त संख्या में जेसीबी मशीन एवं कार्यदल नहीं बढ़ाना है। उन्होंने क्षेत्र के किसानों से अपील की कि वे जनहित एवं अपने क्षेत्र के विकास को ध्यान में रखते हुए निर्माण एजेंसी को खेतों में शेष कार्य करने में सहयोग प्रदान करें। साथ ही निर्माण एजेंसी को निर्देशित किया कि जेसीबी मशीनों एवं श्रमिकों की संख्या तत्काल बढ़ाई जाए तथा अतिरिक्त टीम लगाकर युद्धस्तर पर कार्य किया जाए।
विधायक श्री मलैया ने विभागीय अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि कार्य की नियमित मॉनिटरिंग की जाए और निर्धारित समयावधि में कार्य पूर्ण नहीं होने की स्थिति में संबंधित एजेंसी के विरुद्ध ब्लैकलिस्ट करने सहित नियमानुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उल्लेखनीय है कि लगभग 97 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित सतधारु सिंचाई परियोजना की सिंचाई क्षमता 7 620 हेक्टेयर है। परियोजना पूर्ण होने पर दमोह तहसील के 39 ग्रामों के लगभग 11000 किसानों को पाइपलाइन पद्धति के माध्यम से सीधे उनके खेतों तक सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध हो सकेगा। इससे कृषि उत्पादन में वृद्धि के साथ किसानों को सिंचाई की बेहतर सुविधा मिलेगी। वर्तमान में बांध में सिंचाई एवं पेयजल आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए पर्याप्त जल उपलब्ध है।

मनका एवं चिरई में विकास कार्यों का भूमि पूजन.. सतधारु सिंचाई परियोजना के निरीक्षण के पश्चात विधायक श्री जयंत मलैया ग्राम मनका पहुंचे जहां उन्होंने 15 लाख रुपये की लागत से होने वाले घाट निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन किया। इसके पश्चात ग्राम चिरई में 19 लाख रुपये की लागत से बनने वाली पुलिया निर्माण कार्य का भूमि पूजन कर ग्रामीणों को विकास कार्यों की सौगात दी।

इस अवसर पर विधायक श्री मलैया ने कहा कि क्षेत्र के विकास किसानों को सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना और विकास कार्यों को समय.सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराना उनकी प्राथमिकता है। इस अवसर पर भाजपा नेता अखिलेश हजारी मंडल अध्यक्ष दान सिंहए सरपंच अजय सिंह सहित बड़ी तादाद में भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी मौजूद रहे।

Reactions

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ