अवैध फटाका पर विस्फोटक अधिनियम कारवाई
दमोह। दीपावली की पूर्व बेला में जिले के विभिन्न थाना एवं चौकी क्षेत्र की पुलिस के द्वारा अवैध फटाका विक्रय करने वालों पर कार्यवाही के साथ इनके खिलाफ विस्फोटक अधिनियम की कार्यवाही करने होड़ लगी हुई है। जबकि इन थाना क्षेत्रों में अवैध शराब गांजा जुआ सट्टा सहित अन्य अवैध गतिविधिया चरम पर है लेकिन दमोह पुलिस
अधीक्षक श्री आनन्द कलादगि द्वारा अवैध विस्फोटक सामग्री के विरुद्ध
कार्यवाही हेतु निर्देशित किए जाने का हवाला देकर जिन भी लोगों के खिलाफ फटाके मामले में कार्यवाही की गई है उनमें जैन युवा शायद प्रमुख रूप से टारगेट पर है। जबकि बड़े फटाका माफियाओ के बारे में जानकारी होने के बाद भी कार्यवाही नहीं होना आश्चर्य जनक है।
तेंदूखेड़ा में विकास जैन पर विस्फोटक अधिनियम तहत कार्यवाही.. तेन्दूखेड़ा निरीक्षक सरोज ठाकुर द्वारा मुखबिर सूचना
पर 03 नवंबर को विकास जैन के कब्जे से विभिन्न किस्म के अवैध
पटाखे कीमती 10100/- रुपये के जप्त किये । आरोपी के विरुद्ध थाना
तेन्दूखेड़ा में अपराध क्र 437/2026 धारा 9 (ख) विस्फोटक अधिनियम
1884, 288 भान्यासं के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
बादंकपुर में आदर्श जैन पर विस्फोटक अधिनियम तहत कार्यवाही.. थाना हिण्डोरिया चौकी बादंकपुर पुलिस द्वारा बादंकपुर बाजार में आदर्श जैन के कब्जे से सफेद रंग की बोरी में
विभिन्न प्रकार के पटाखे विस्फोटक पदार्थ, फुलझड़ी अन्य छोटे बडे पटाखों की अवैध रूप से विक्री
करते पाये जाने पर 4000 रूपये के पटाखे बादंकपुर पुलिस द्वारा जप्त कर आरोपी के
विरूद्ध विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धारा 9(ख) के तह्त अपराध पंजीबद्द कर
विवेचना प्रारंभ की गई है।
पथरिया पुलिस ने महेन्द्र,
राजेश, प्रिंस, विपिन जैन पर किए प्रकरण पंजीबद्ध.. थाना पथरिया पुलिस
द्वारा अलग-अलग स्थानों पर कार्यवाई करते हुए महेन्द्र कुमार जैन वार्ड,
राजेश जैन, प्रिंस जैन एवं विपिन जैन पथरिया के कब्जे से लगभग 02 लाख रूपये
कीमत के विभिन्न प्रकार
के पटाखे जब्त किए गए। उक्त कार्यवाही में आरोपीगणों के विरूद्ध कुल 04
प्रकरण पंजीबद्ध किए गए है। उक्त कार्यवाही में थाना पथरिया, थाना
हिण्डोरिया एवं चौकी केरबना पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
क्या जैन फटाका दुकानदार टारगेट पर..? पथरिया में दो दिन पहले जैन समाज के चार लोगों से करीब 2 लाख के
पटाखे जप्त किए गए थे। वही कल तेंदूखेड़ा में एक जैन युवा के घर से 10,000
के तथा आज बांदकपुर में एक जैन युवा से करीब 4000 के
फटाके जब्त करके विस्फोटक अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि क्या पुलिस के निशान पर खास तौर पर जैन फटाका दुकानदार ही है या फिर यह महज संयोग है। सागर जिले के देवरी में जैन फटाका व्यापारी के खिलाफ की गई कार्यवाही के विरोध में वहां के भाजपा विधायक ने जिस तरह से कार्रवाई के विरोध में मोर्चा खोला उस तरह क्या दमोह जिले में भी जनप्रतिनिधि विस्फोटक अधिनियम की कार्रवाई को लेकर सामने आएंगे इसका फिलहाल इंतजार है।
एसपी महोदय से बड़े कारोबारी पर कार्यवाही की अपेक्षा
उपरोक्त कार्यवही में पुलिस के निशाने पर सिर्फ छोटे फटाका व्यापारी
ही है। यह किन बड़े व्यपारियों के यहां से फटाके लेकर आ रहे है उन के बारे
में पुलिस को जानकारी होने के बाद भी कार्यवाही नहीं होना आश्चर्य जनक है।दमोह के युवा एसपी से जनापेक्षा है कि अवैध रूप से फटाका कारोबार का बड़े स्तर पर संचालन कर रहे फटाका माफिया के खिलाफ भी बड़ी कार्यवाही की जाए। साथ ही अवैध शराब गांजा आदि बेचने वालों तथा जुआ सट्टा पर अंकुश लगाने के लिए सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए जाए..
0 टिप्पणियाँ