हेलमेट पहनकर बाइक चलाने वालों का सम्मान
दमोह। यम द्वितीया यानी दिवाली के दोज के दिन बहने अपने भाईयो के माथे पर तिलक लगाकर उनकी सुरक्षा बनाम दीर्घायु की कामना करती नजर आई वही दमोह पुलिस बाइक सवारो को हेलमेट जागरूकता का पाठ पढ़ाती नजर आई। इस दौरान हेलमेट लगाये बाइकर्स को एसपी ने पुष्प गुच्छ भेंट कर पीठ थपथपाई।
बुधवार
दोपहर सड़क सुरक्षा अभियान तहत दमोह पुलिस द्वारा हेलमेट चेकिंग अभियान
चलाया गया। इस दौरान एसपी श्री आनंद कलादगि द्वारा किल्लाई नाका पर नियम
पालन करने वालों का पुष्पगुच्छ से सम्मान किया वही बिना हेलमेट चालकों को
समझाइश देकर हेलमेट दिए गए। Is dauran additional SP CSP traffic subedar yatayat police ki maujudgi Rahi..
इसके बाद बिना हेलमेट
वाहन चालकों पर चालानी कार्यवाही की गई। पुलिस अधीक्षक ने स्वयं चालकों को
जीवन सुरक्षा का महत्व समझाया और उन्हें सुरक्षित यात्रा का संकल्प दिलाते
हुए निःशुल्क हेलमेट प्रदान किए।
10 वर्ष पूर्व दुर्घटना का शिकार हुए एक व्यक्ति बने प्रेरणा का केंद्र..अभियान
के दौरान एक प्रेरक प्रसंग भी सामने आया। चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति
हेलमेट पहनकर दोपहिया वाहन चलाते हुए पहुंचे। उन्होंने उपस्थित लोगों और
पुलिस अधिकारियों के साथ अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि 10 वर्ष पूर्व
वे एक गंभीर सड़क हादसे का शिकार हो गए थे, जिसके बाद से उन्होंने जीवन भर
वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने का अटूट नियम बना लिया। उनकी इस सजगता की
पुलिस अधीक्षक द्वारा सराहना की गई।
बुजुर्ग ने मौके पर मौजूद अन्य वाहन
चालकों से भी अपील करते हुए कहा कि दुर्घटना कभी बताकर नहीं आती, इसलिए
स्वयं की सुरक्षा और परिवार की खुशहाली के लिए दोपहिया वाहन चलाते समय
हेलमेट अवश्य पहनें। सड़क सुरक्षा केवल पुलिस का दायित्व नहीं, बल्कि
प्रत्येक नागरिक की व्यक्तिगत जिम्मेदारी है। हेलमेट चालान से बचने का
माध्यम नहीं, बल्कि जीवन की सुरक्षा का कवच है।
पुलिस अधीक्षक की आमजन से अपील..दमोह
पुलिस जिले के समस्त नागरिकों से अपील करती है कि: दोपहिया वाहन चलाते समय
स्वयं भी मानक (ISI मार्क) हेलमेट पहनें और पीछे बैठने वाली सवारी को भी
हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित करें। तेज गति व लापरवाही से वाहन न चलाएं तथा
यातायात संकेतों का सदैव पालन करें।वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग
बिल्कुल न करें।



.jpg)


0 टिप्पणियाँ