हनुमान मंदिर का ताला तोड़कर दान पेटी चोरी
दमोह। जिले के हटा नगर में चोरों के हौसले बुलंद हैं। यहां नवोदय वार्ड ककराई में तालाब किनारे स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर को अज्ञात चोर ने निशाना बनाया। देर रात मंदिर के चैनल गेट का ताला तोड़कर चोर दान पेटी चोरी कर फरार हो गया। चोरी की पूरी वारदात मंदिर के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में मुंह पर कपड़ा बांधे एक नकाबपोश चोर मंदिर के अंदर से दान पेटी ले जाते हुए दिखाई दे रहा है।
सुबह जब मंदिर के पुजारी और श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे तो मंदिर का
ताला टूटा हुआ मिला। अंदर से दान पेटी गायब थी। इसके बाद तत्काल हटा थाना
पुलिस को सूचना दी गई। वहीं, स्थानीय लोगों और पुजारी ने सीसीटीवी फुटेज के
आधार पर आसपास तलाश की तो मंदिर के पास ही खेत में टूटी हुई दान पेटी
मिली। मौके पर कुछ सिक्के भी बिखरे पड़े थे। दान पेटी में कुल कितनी राशि
थी, यह स्पष्ट नहीं हो सका है।
चोरी
की इस घटना को लेकर वार्डवासियों में आक्रोश है। स्थानीय लोगों के
मुताबिक, मंदिर से एक साइकिल भी चोरी हुई है। वहीं, हटा थाना प्रभारी सुधीर
बेगी के अनुसार दान पेटी से करीब 10 से 12 हजार रुपये चोरी होने की आशंका
है।
पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दमोह से टेक्निकल टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। आरोपी की तलाश के लिए
पुलिस टीम गठित की गई है।


.jpg)


0 टिप्पणियाँ