ताश खेल रहे दो लोगों पर कार्यवाही चर्चाओं में
दमोह।
दीपावली के मौके पर जगह-जगह जुआ खेलने वालों की महफिल सजने और हजारों के
दांव लगना कोई नई बात नहीं है। वहीं पूर्व के बरसों में दर्जनों जुआरियों
के पकड़े जाने, उनसे लाखों की नगदी बरामद होने जैसी बड़ीे पुलिस कार्रवाई
की खबरें सामने आती रही है। लेकिन इस वर्ष दीपावली
के मौके पर एक भी बड़ीे पुलिस कार्रवाई की जानकारी सामने नहीं आई हैे। जबकि
जगह-जगह बड़े स्तर पर जुआरियों की महफिल सजने हजारों लाखों के दाव लगने
जैसी जानकारी सोशल मीडिया पर लगातार वायरल होती रही है। वहीं कुछ स्थानों
पर पुलिस द्वारा बड़ा जुआ पकड़ने के बाद भी बड़ी कार्रवाई नहीं करने जैसी
जानकारी भी सामने आती रही है।
हिंडोरिया थाना क्षेत्र में बड़ा जुआ पकड़े
जाने की खबरों के बीच पुलिस द्वारा जारी की गई जारी की गई कार्यवाही की
विज्ञप्ति खोदा पहाड़ निकली चुहिया की कहावत को चरितार्थ करती नजर आई है।
दरअसल पुलिस द्वारा ताश खेल रहे दो तथा तीन 4 ग्रामीणों को अलग-अलग पकड़ने के बाद
उनके मोबाइल तथा बाइक आदि को जप्त करके बड़ा मशरूका बरामद करने की जानकारी
जारी करके श्रेय लेने की कोशिश की गई जब के बड़े जुआ पकड़ने के बाद क्या
कुछ कार्रवाई हुई इसका कहीं भी कोई हवाला नहीं दिया गया। ऐसे में पुलिस की
कर्यवाही चर्चा का विषय बनी हुई है क्योंकि पहली बार दो लोगों के ताश
खेलते पकड़े जाने पर मीडिया को जुआ फड़ पर कार्रवाई
की जानकारी जारी की गई हैे। एसपी महोदय को इस तरह की कार्यवाही को जरुर
संज्ञान में लेकर सें पूछताछ करना चाहिए।
फिलहाल
यहां हम हिंडोरिया पुलिस द्वारा जारी की गई उस विज्ञप्ति का प्रकाशन कर रहे
हैं जिसमें वह 2 तीन तथा चार लोगों को जुआ खेलते पकड़े जाने पर राशि तो नाम
मात्र की जप्त होना बताया गया लेकिन उनके बाइक आदि की कीमत को जोड़कर बड़ा
जुआ पकड़े जाने जैसी जानकारी मीडिया को प्रसारित की गई।
हिंडोरिया थाना पुलिस विज्ञप्ति के अनुसार.. 10
नवंबर 2026 को हिंडोरिया थाना अंतर्गत पुलिस द्वारा 04 अलग-अलग स्थानों पर
संचालित जुआ फडों पर रेड कार्यवाही कर कुल 13 जुआरियों के विरूध्द
कार्यवाही कर जुआ फड़ से नगदी,मोबाइल एवं 06 मोटरसायकिल कुल मशरूका 259,700
(दो लाख उनसठ हजार सात सौ रूपये) का जप्त प्रकरण कायम कर विवेचना में लिए
जाने की जानकारी मीडिया को पुलिस विज्ञप्ति के माध्यम से दी गई थी। साथ ही
हवाला दिया गया था कि जिला दमोह में अवैध जुआ के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष
अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक दमोह श्री आनंद कलादगि (भा.पु.से) एवं अति.
पुलिस अधीक्षक दमोह के निर्देशन में एवं एसडीओपी पथरिया के मार्गदर्शन में
थाना हिण्डोरिया पुलिस द्वारा दिनांक 09/11/2026 को कस्बा भ्रमण दौरान
थाना हिण्डोरिया के अलग अलग स्थानों पर जुआडियानों द्वारा ताशपत्ती पर
रूपये पैसो का हारजीत का दांव लगाकर जुआ खेलने के संबंध में मुखविर की
सूचना पर पुलिस टीम द्वारा मुखविर के बताये स्था..
ग्राम भदोली में जुआ खेल
रहे चार आरोपी (1) भगवानदास पटेल नि. ग्राम भदौली (2) रविकांत पटेल नि.
भदौली (3) हल्ले भाई पटेल नि. भदौली (4) कंछेदी रजक नि. ग्राम भदोली के फड़
व पास से कुल नगद 2700 रूपये, 52 ताशपत्ती एवं 03 नग मोबाईल कीमती करीबन
30,000 रुपये एवं तीन नग मोटर साईकिल कीमती 1,20,000 रुपये, कुल मशरुका
1,55,700 रुपये ।
ग्राम
बम्होरी में जुआ खेल रहे दो आरोपी (1) धनीराम सींग नि. ग्राम बम्होरी (2)
पप्पू सींग नि. ग्राम बम्होरी के फड़ व पास से कुल नगद 700 रूपये, 52
ताशपत्ती कुल मशरुका 700 रुपये । ग्राम घाट
पिपरिया में जुआ खेल रहे दो आरोपी (1) गज्जू आदिवासी नि. पण्डा (2) खूबचंद
साहू नि. घाट पिपरिया (3). सुशील रावत नि. घाट पिपरिया ,4. राजेश अहिरवार
नि. घाट पिपरिया के फड़ व पास से कुल नगद 2100 रूपये, 52 ताशपत्ती कुल
मशरुका 2100 रुपये । कस्बा
हिण्डोरिया शंकर जी के मंदिर के पास जुआ खेल रहे तीन आरोपी (01) विजय
निवासी तिदनी (02)देवेन्द्र निवासी सुरखी (03) लालू उर्फ लाल सिंह निवासी
हिण्डोरिया के फड़ व पास से कुल नगद 21200 रूपये,52 ताशपत्ती तथा घटनास्थल
से तीन नग मोटर सायकिल कुल मशरूका 101200 रूपये का मुताबिक जप्ती पत्रक के
जप्त किया गया है।
उक्त
कार्यवाही में थाना प्रभारी हिण्डोरिया उनि धर्मेन्द्र गुर्जर, सउनि मलखान
सिंह, प्र.आर. रघुराज सिहं, अजय मिश्रा, सूरज. मयूर ,आर. रोहित ठाकुर,
चंद्रकांत पाण्डेय, पार्थ चौधरी, नितेन्द्र राजपूत, नारायण पटैलका सराहनीय
योगदान रहा।
0 टिप्पणियाँ