दीपावली के पहले दमोह पुलिस ने.. करीबन 30 लाख रूपए के 151 गुम मोबाइल स्मार्टफोन रिकवर कर खुशियां लौटाई..

पुलिस ने 151 गुम मोबाइल रिकवर कर खुशियां लौटाई 

दमोह। पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि के निर्देशन में सायबर सेल दमोह एवं जिला दमोह के विभिन्न थानों की टीम के अथक प्रयासों से गुम हुए 151 मोबाइल फोन रिकवर कर उनके वास्तविक मालिकों को वापस सौपें गए। रिकवर किए गए मोबाइल फोन की कुल अनुमानित कीमत करीबन 30 लाख रूपए है। बरामद मोबाइलों में IPhone (Apple) ,Samsung,vivo,oppo सहित विभिन्न कंपनियों के महंगे स्मार्टफोन शामिल है। 
यह उल्लेखनीय सफलता पुलिस अधीक्षक दमोह श्री आनंद कलादगि, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुजीत सिंह भदौरिया के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में दमोह पुलिस की सायबर टीम द्वारा लगातार किये जा रहे तकनीकी एवं मैदानी प्रयासों का परिणाम है। दमोह पुलिस की सायबर टीम ने तकनीकी संसाधनों एवं आधुनिक सायबर तकनीक का प्रभावी उपयोग करते हुए ऐसे मोबाइल फोन भी ट्रेस कर रिकवर किए गए, जो दमोह जिले के अलावा मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों तथा प्रदेश के बाहर के राज्यों में उपयोग किए जा रहे थे। मोबाइल फोन की तकनीकी जानकारी एवं अन्य उपलब्ध तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर लगातार ट्रेसिंग तथा संबंधित स्थानों पर पुलिस टीमों के साथ समन्वय स्थापित कर मोबाइल फोन रिकवर किए गए। 

मोबाइल रिकवरी की इस कार्यवाही में सायबर सेल प्रभारी उपनिरी. अभिषेक पटेल ,सायबर सेल टीम के प्रधान आर. सौरभ टण्डन, प्र.आर. राकेश अठ्या, आर.  रोहित सिंह राजपूत ,आर. मयंक दुबे, आर. मनोहर कुर्मी, आर.  शुभम नामदेव सहित विभिन्न थानों के पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
मोबाइल वापस पाकर खिले चेहरे.. गुम हुए महंगे मोबाइल फोन वापिस मिलने पर उनके वास्तविक मालिकों के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दी। मोबाइल प्राप्त करने वाले नागरिकों ने दमोह पुलिस एवं पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि का आभार व्यक्त करते हुए सायबर टीम के प्रयासों की सराहना की। दमोह पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि मोबाइल गुम होने की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना दे, मोबाइल का IMEI नंबर सुरक्षित रखे। किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें और मोबाइल में मौजूद महत्वपूर्ण डिजिटल जानकारी ,बैंकिंग ,सोशल मीडिया, खातों की सुरक्षा के प्रति सतर्क रहे।
Reactions

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ