दीपावली की तारीखों में 19 साल का खगोलीय चक्र
हर साल जब भी त्योहारों का मौसम आता है, तो एक सवाल हर किसी के मन में उठता है इस बार दिवाली अक्टूबर में है या नवंबर में । साल 1986 से लेकर आगामी 2036 तक के डेटा का विश्लेषण करें, तो दीपावली की तारीखों में एक बेहद दिलचस्प वैज्ञानिक और खगोलीय पैटर्न नजर आता है । नेशनल अवॉर्ड प्राप्त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने 51 सालों के कालखंड का गणितीय और खगोलीय विश्लेषण करते हुए कुछ बेहद रोचक तथ्य सामने रखे हैं।
सारिका घारू के विश्लेषण के अनुसार, 1986 से 2036 के बीच कुल 51 दीपावली में से कुल 26 बार दीपावली अक्टूबर के महीने में तथा 25 बार नवंबर के महीने में आ रहा है। यह डेटा दिखाता है कि दोनों महीनों के बीच का अनुपात लगभग 50-50% का है, जो हमारे कैलेंडर की सटीकता को दर्शाता है। सारिका बताती है कि इन 50 सालों में सबसे जल्दी दीपावली 17 अक्टूबर को मनाई गई । इस समय सर्दियों की बस शुरुआत होने को होती है। इसके साथ ही सबसे देरी से दीपावली 14 नवंबर को पड़ी है । इस समय तक देश के कई हिस्सों में अच्छी गुलाबी ठंड दस्तक दे चुकी होती है।
सारिका घारू बताती हैं कि ऐसा इसलिए होता है क्योंकि हमारा अंग्रेजी कैलेंडर सूर्य की गति पर आधारित 365 दिन का है , जबकि हिंदू पंचांग चंद्र-सौर गणना पर चलता है। इसका एक वर्ष 354 दिन का होता है । इसी 11 दिन के अंतर को पाटने के लिए हर तीसरे साल पंचांग में एक अतिरिक्त महीना जोड़ा जाता है, जिसे अधिकमास कहते हैं। सारिका ने बताया कि 11 दिनों का यह सालाना अंतर और हर तीसरे साल जुड़ने वाला अधिकमास मिलकर एक ऐसा चक्र बनाते हैं, जिससे ठीक 19 साल बाद दीपावली वापस लगभग उसी तारीख पर लौट आती है। जैसे कि 2001 में दीपावली 14 नवंबर को थी 19 साल बाद 2020 में फिर 14 नवंबर को आई।
सारिका घारू के अनुसार, दीपावली की तारीखों का यह उतार-चढ़ाव हमारे पर्यावरण से भी जुड़ा है। जब दीपावली अक्टूबर के मध्य में होती है, तो मानसून के तुरंत बाद का समय होने के कारण हवा में नमी होती है और मौसम गर्म होता है। वहीं जब दीपावली नवंबर के मध्य में जाती है, तो उत्तर भारत में कोहरा और ठंड बढ़ने के कारण पटाखों का धुआं स्मॉग का रूप ले लेता है, जो पर्यावरण के लिए एक गंभीर चुनौती बनता है। सारिका घारू कहती हैं कि दीपावली सिर्फ दीयों का त्योहार नहीं है, बल्कि यह हमारे पूर्वजों के उस बेहतरीन खगोलीय विज्ञान का प्रमाण है, जो चंद्रमा और सूर्य की जुगलबंदी को हमारे जीवन और त्योहारों से जोड़ता है।
वर्ष तारीख दिन
1986 01 नवंबर शनिवार
1987 22 अक्टूबर गुरुवार
1988 08 नवंबर मंगलवार
1989 28 अक्टूबर शनिवार
1990 17 अक्टूबर बुधवार
1991 05 नवंबर मंगलवार
1992 25 अक्टूबर रविवार
1993 13 नवंबर शनिवार
1994 03 नवंबर गुरुवार
1995 23 अक्टूबर सोमवार
1996 10 नवंबर रविवार
1997 30 अक्टूबर गुरुवार
1998 19 अक्टूबर सोमवार
1999 07 नवंबर रविवार
2000 26 अक्टूबर गुरुवार
2001 14 नवंबर बुधवार
2002 04 नवंबर सोमवार
2003 25 अक्टूबर शनिवार
2004 12 नवंबर शुक्रवार
2005 01 नवंबर मंगलवार
2006 21अक्टूबर शनिवार
2007 09 नवंबर शुक्रवार
2008 28अक्टूबर मंगलवार
2009 17अक्टूबर शनिवार
2010 05 नवंबर शुक्रवार
2011 26 अक्टूबर बुधवार
2012 13 नवंबर मंगलवार
2013 03 नवंबर रविवार
2014 23 अक्टूबर गुरुवार
2015 11 नवंबर बुधवार
2016 30 अक्टूबर रविवार
2017 19 अक्टूबर गुरुवार
2018 07 नवंबर बुधवार
2019 27 अक्टूबर रविवार
2020 14 नवंबर शनिवार
2021 04 नवंबर गुरुवार
2022 24 अक्टूबर सोमवार
2023 12 नवंबर रविवार
2024 31 अक्टूबर गुरुवार
2025 20 अक्टूबर सोमवार
2026 08 नवंबर रविवार
2027 29 अक्टूबर शुक्रवार
2028 17 अक्टूबर मंगलवार
2029 05 नवंबर सोमवार
2030 26 अक्टूबर शनिवार
2031 14 नवंबर शुक्रवार
2032 02 नवंबर मंगलवार
2033 22 अक्टूबर शनिवार
2034 10 नवंबर शुक्रवार
2035 30 अक्टूबर मंगलवार
2036 18 अक्टूबर शनिवार



.jpg)


0 टिप्पणियाँ