कुंभकर्णी निंद्रा में लीन पुलिस की हिरासत से फरार फर्जी डाक्टर का नहीं लगा सुराग.. ! नाबालिग की मौत मामले में हुआ था गिरफ्तार..

 झोलाछाप डॉक्टर पुलिस अभिरक्षा से हुआ फरार

दमोह।  एक नाबालिग बालिका की मौत मामले में गिरफ्तार किए गए फर्जी डॉक्टर के पुलिस अभिरक्षा से फरार. हो जाने का घटनाक्रम सामने आया है वही बमुश्किल झोलाछाप को हिरासत में ले पाई पुलिस अब फिर से उसकी गिरफ्तारी के लिए तलाश में जुटी हुई है। बताया जा रहा है जिस समय यह फर्जी डाक्टर पुलिस हिरासत से भागने में सफल हुआ उस समय थाने का स्टाफ कुंभकर्णी निंद्रा में लीन था जिसका फायदा उठाकर वह नो दो ग्यारह हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पटेरा थाना अंतर्गत बमनपुरा निवासी झोलाछाप डॉक्टर के रूप में ग्रामीणों का उपचार करने वाले लीलाधर चौधरी के के कथित इलाज के दौरान एक मासूम बच्ची की मौत हो जाने का मामला पिछले दिनों सामने आया था। इसके विरोध में ग्रामीणों द्वारा आंदोलन प्रदर्शन किए जाने पर रनेह थाना में अपराध क्रमांक 37/26 दर्ज कर बीएनएस की धारा 105 तथा मेडिकल काउंसिल एक्ट की धारा 24 के तहत कार्रवाई की गई थी। आरोपी गिरफ्तारी के बाद आरोपी पुलिस अभिरक्षा में था..
लेकिन सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात करीब 3 से 4 बजे के बीच वह पुलिस हिरासत से फरार हो गया। मंगलवार सुबह इसकी जानकारी उच्च अधिकारियों को दिए जाने के साथ ही उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर तलाश हेतु रवाना की गई।
मामले में दमोह एसपी का बयान भी सामने आया है जिसमें उन्होंने हिरासत से भागने की पुष्टि तो की है लेकिन इसके लिए जिम्मेदार स्टाफ के खिलाफ अभी तक किसी प्रकार की कार्यवाही नहीं होना आश्चर्य का विषय है। इधर खबर लिखे जाने तक फरार झोला छाप डॉक्टर आरोपी का कोई सुराग नहीं लग सका था। फिलहाल उपरोक्त घटनाक्रम को लेकर ग्रामीणों के बीच में चर्चाओं का बाजार सरगम है वहीं पुलिस की कार्यपाली पर सवाल उठाए जा रहे हैं.. यहां तक कहा जा रहा है कि कतिपय स्टाफ की मिलीभगत से उपरोक्त फर्जी डाक्टर भागने में सफल रहा..

Reactions

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ