दमोह में साइबर जन.जागरूकता मैराथन आयोजित
दमोह। मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा साइबर अपराधों की रोकथाम एवं आमजन को डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से वर्ष 2025 में प्रारंभ किए गए सेफ क्लिक अभियान के दूसरे चरण श्सेफ क्लिक 2 का शुभारंभ किया गया। इसी क्रम में दमोह पुलिस द्वारा वृहद स्तर पर साइबर जागरूकता मैराथन का आयोजन किया गया। मैराथन तहसील ग्राउंड से प्रारंभ होकर बेलाताल एसपी आफिस कलेक्ट्रेट स्टेडियम किल्लाई नाका बस स्टैंड और कीर्ति स्तंभ होते हुए पुनः तहसील ग्राउंड पहुंचकर संपन्न हुई।साइबर जागरूकता मैराथन को तहसील ग्राउंड से सांसद दमोह राहुल सिंह लोधी विधायक दमोह जयंत कुमार मलैया भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे एवं पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मैराथन के माध्यम से ऑन लाइन ठगी फिशिंग साइबर फ्रॉड एवं सोशल मीडिया से जुड़े खतरों के प्रति आमजन को जागरूक करते हुए सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद राहुल सिंह लोधी ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश पुलिस साइबर अपराधों की रोकथाम और नागरिकों को जागरूक करने के लिए लगातार नवाचार कर रही है।
दमोह पुलिस द्वारा आयोजित यह मैराथन अभियान भी उसी दिशा में एक प्रभावी प्रयास है जिससे समाज में साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और डिजिटल अरेस्ट सहित अन्य साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने में सहायता मिलेगी। पुलिस विभाग ने नागरिकों की सहायता के लिए टोल.फ्री हेल्पलाइन उपलब्ध कराया है। यदि किसी भी व्यक्ति को साइबर अपराध या अन्य किसी प्रकार की पुलिस सहायता की आवश्यकता हो तो वह दिन हो या रात किसी भी समय हेल्पलाइन नम्बर 1930 पर संपर्क कर सकता है।
भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे ने कहा वर्तमान समय में साइबर क्राइम और डिजिटल अपराध अत्यंत तीव्र गति से बढ़ रहे हैं। इनके कारण अनेक सुखी एवं समृद्ध परिवार भी आर्थिक और मानसिक रूप से प्रभावित होकर गंभीर संकट का सामना कर रहे हैं इस प्रकार के अपराधों की रोकथाम जन जागरूकता बढ़ाने तथा लोगों को भयमुक्त करने के उद्देश्य से जागरूकता मैराथन का आयोजन किया गया है। एसपी आनंद कलादगी ने कहा डिजिटल इंडिया के दौर में पारंपरिक अपराधों की अपेक्षा साइबर अपराधों में लगातार वृद्धि हो रही है। पहले जहां चोरी नकबजनी और अन्य सामान्य अपराध अधिक देखने को मिलते थेए वहीं अब अपराधी दूर बैठकर मोबाइल और इंटरनेट के माध्यम से लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। ऐसे अपराधों की रोकथाम के लिए आम नागरिकों को जागरूक करना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है..
इसी उद्देश्य से आयोजित मैराथन का शुभारंभ तहसील ग्राउंड से किया गया। उन्होने साइबर अपराधों से बचाव ऑनलाइन ठगी से सतर्क रहने तथा सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने का संदेश दिया। उन्होने नागरिकों से अपील की गई कि वे किसी भी अनजान कॉल संदिग्ध लिंक अथवा फर्जी डिजिटल लेनदेन से सतर्क रहें अपनी बैंकिंग एवं व्यक्तिगत जानकारी किसी के साथ साझा न करें तथा साइबर अपराध की स्थिति में तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं। कार्यक्रम में अनेक भाजपा नेताओं पदाधिकारियों सहित गणमान्य जनों की मौजूदगी रही।
.jpeg)


0 टिप्पणियाँ