मंत्रीजी के क्षेत्र में चमचमाती अस्पताल के गजब हालात.. पहली बारिश में भर भराकर गिरा ओपीडी का छज्जा व प्लास्टर..

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गिरी जर्जर दीवार छज्जा
दमोह। मप्र के स्वातंत्र प्रभार वाले पर्यटन संस्कृति मंत्री धर्मेंद्र सिह लोधी ने अपने गृह विधानसभा क्षेत्र जबेरा के अनेक स्थानों पर ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्र भवनों की सौगात दी है लेकिन जबेरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के जरजर हो चुके भवन की तरफ शायद मंत्रीजी का ध्यान आकर्षित नहीं कराया गया। तभी तो पहली ही बारिश में जबेरा स्वास्थ्य केंद्र के ओपीडी की दीवार व छज्जा का प्लास्टरं भरभराकर गिरकर चारों तरफ बिचार गया।
गनीमत रही रात के समय यह हादसा हुआ। चमचमाती अस्पताल नजर आने टाइ्रल्स से छिपी दीवारों वाली इस अस्पताल में यदि दिन में यह हादसा होता तो शायद ओपीडी में इलाज कराने आए लोगों को जबलपुर रैफर करना पड़ता  जबेरा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार बुधवार की दरमियानी रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। अस्पताल के ओपीडी (OPD) कक्ष की जर्जर दीवार और छज्जा अचानक भरभराकर गिर गया। राहत की बात यह रही कि घटना रात के समय हुई, जब वहां कोई मरीज या कर्मचारी मौजूद नहीं था। यदि यह हादसा दिन में होता तो बड़ी जनहानि हो सकती थी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दीवार गिरने की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग सहम गए। घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि अस्पताल की अन्य इमारतें भी काफी जर्जर हो चुकी हैं, जिससे भविष्य में भी दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही नवागत सीबीएमओ डॉ. विशाल शुक्ला ने मौके का निरीक्षण कर तत्काल आवश्यक कदम उठाए। उन्होंने भवन की स्थिति को गंभीर मानते हुए लोक निर्माण विभाग (PWD) को अस्पताल भवन की मजबूती की जांच कराने के लिए पत्र भेजा है। साथ ही जर्जर और असुरक्षित हिस्सों को तत्काल बंद (सील) कर दिया गया है तथा मरीजों के उपचार के लिए सुरक्षित वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है। स्थानीय लोगों ने अस्पताल भवन की जर्जर स्थिति पर चिंता जताते हुए प्रशासन से शीघ्र मरम्मत या नए भवन के निर्माण की मांग की है। अब क्षेत्र वासियों की निगाहें प्रशासन पर टिकी हैं कि समय रहते आवश्यक कार्रवाई कर भविष्य में किसी बड़ी अनहोनी को रोका जा सके। जबेरा से मयंक जैन
Reactions

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ