मडियादो में आदिवासियों लाठियां लेकर प्रदर्शन
दमोह।
जिले के मडियादो में आज आदिवासी समुदाय का आक्रोश सड़कों पर दिखा। वन
परिक्षेत्र कार्यालय से मड़ियादो बस स्टैंड स्थित सभा स्थल तक भारी जनसमूह
ने रैली निकाली। प्रदर्शन के दौरान आदिवासी महिलाएं हाथों में लाठियां लेकर
हुंकार भरती नजर आईं। पूरा माहौल आक्रोशपूर्ण रहा।
इस प्रदर्शन का नेतृत्व
कांग्रेस नेता प्रदीप खटीक और ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गोलू सराफ कर रहे
हैं। उनके नेतृत्व में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग अपनी मांगों को लेकर सभा
स्थल पर एकत्रित हुए हैं। थाना प्रभारी प्रीती पांडे सहित पुलिस प्रशासन
स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
मूंगफली बीज वितरण मैं मनमानी के विरोध में किसानों ने लगाया जाम.. दमोह।
जिले की पटेरा तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत वमनपुरा स्थित मुस्कान वेयरहाउस
में मूंगफली बीज वितरण के दौरान किसानों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया।
किसानों का आरोप है कि बीज वितरण में पक्षपात किया जा रहा है तथा
प्रभावशाली लोगों को प्राथमिकता देकर आम और गरीब किसानों को बीज से वंचित
किया जा रहा है। नाराज किसानों ने वेयरहाउस के बाहर प्रदर्शन करते हुए
चक्का जाम जैसी स्थिति बना दी। सूचना मिलते ही तहसीलदार उमेश तिवारी और
थाना प्रभारी धर्मेंद्र गुर्जर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। प्रशासन
किसानों से बातचीत कर स्थिति को सामान्य बनाने का प्रयास कर रहा है।



0 टिप्पणियाँ