डैम तथा कुए के पास महिला व युवक के शव मिले
दमोह। देहात थाना के नरसिहंगढ़ पुलिस चौंकी क्षेत्र के दो अलग अलग स्थानों पर एक अज्ञात महिला तथा एक अज्ञात युवक के शव पानी में तैरते मिलने से सनसनी के हालात बनते देर नहीं लगी। गुरूवार शाम को सीता नगर डैम रानगिर गांव के पंप हाउस के समीप एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ है जिसकी सूचना नरसिंहगढ़ पुलिस चौकी में दी गई वहीं ग्राम महूना के पास पठार वाले कुएं में एक अज्ञात युवक शव मिला है..दोनों ही शवों की फिलहाल शिनाख्त नहीं हो सकी है वहीं इनका आपस में कोई संबंध तो नहीं है इसको लेकर भी चर्चाओं का बाजार सरगर्म है।सीता नगर डैम रानगिर गांव के पंप हाउस के समीप एक अज्ञात महिला का शव पानी में तैरता हुआ मिला है महिला की शिनाख्त नहीं हुई है पुलिस ने एसडीएआरएफ की टीम को सूचना देकर जिला मुख्यालय से बुलाया है शव के बारे में अभी कुछ भी कहना संभव नहीं है महिला पानी में कैसे पहुंची और उसकी मौत की वजह क्या है आत्महत्या है या मामला हत्या का है जांच के उपरांत कुछ कहा जा सकता है।
वहीं चौकी नरसिंहगढ़ थाना दमोह देहात अंतर्गत ग्राम महूना के पास पठार वाले कुएं में एक अज्ञात व्यक्ति का शव उम्र करीबन 30-35 साल का मिला है शव करीबन 5-6 दिन पुराना है मृतक के शरीर में कीड़े पड़ गए हैं चेहरा समझ में नहीं आ रहा है मृतक बदन पर नीले रंग की शर्ट नीले रंग का लोअर नाइक कंपनी का पहने हुए हैं.. कृपया अपने अपने थाना /चौकी क्षेत्र में यदि उक्त व्यक्ति के संबंध में कोई गुम इंसान कायम हो तो उक्त अज्ञात मृतक के संबंध में चौकी नरसिंहगढ़ थाना दमोह देहात जिला दमोह को सूचित करने उसके बाद जांच शुरू कर दी गई है..
अपडेट/महूना गांव के कुएं में मिलने वाले शव की पहचान देवीदास उर्फ बोरे पिता करण अठया उम्र 32 साल निवासी भियाना थाना बटियागढ़ के रूप मे हुई है। करण पिछले एक वर्ष से मानसिक रूप से विक्षिप्त था, शिनाख्त हो जाने के कारण अब कल पोस्टमार्टम होगा। नरसिंहगढ़ से शकील मुहम्मद की खबर


0 टिप्पणियाँ