दमोह-कटनी रोड पर रफतार का कहर.. स्टीयरिंग फेल होने से डीजल टैंकर खाई में गिरकर पल्टा, डीजल लूटने उमड़ी भीड़..

डीजल टैंकर पलटते ही डीजल लूटने उमड़ी ग्रामीणों की भीड़

दमोह। कटनी मार्ग पर कुम्हारी थाना अंतर्गत बमनी गांव के पास एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला। गुरुवार को तेज रफ्तार डीजल से भरा टैंकर मोड़ पर स्टीयरिंग फेल होने से अनियंत्रित होकर खाई में गिरकर पलट गया। हादसे की खबर लगते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई चालक तथा क्लीनर ने बमुशिकल टैंकर के केबिन से निकलकर अपनी जान बचाई।
 इधर टैंकर से डीजल का रिसाव शुरू होते ही आसपास के ग्रामीणजन खाली डिब्बे बाल्टी आदि लेकर मौके पर पहुंच गए और डीजल भरकर ले जाने की होड़ लग गई। सूचना मिलते ही कुम्हारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और किसी बड़े हादसे की आशंका को देखते हुए भीड़ को हटाकर क्षेत्र को सुरक्षित कराया। हादसे में चालक को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने क्रेन बुलाकर टैंकर को बाहर निकालने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
Reactions

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ