तकादे से प्रताड़ित युवक ने किया जहर का सेवन
दमोह।
जिले के लगभग सभी थाना चौकी क्षेत्र में सट्टा जुआ चरम पर है पुलिस द्वारा
भले ही छुटपुट करवाई की जाती रही हो लेकिन सट्टा जुआ से बर्बाद युवाओं को
मजबूरी में कर्ज लेने कर्ज नहीं चुका पाने पर ब्याज पर ब्याज देकर बर्बाद
होने के हालात सामने आते रहे हैं। ऐसी कुछ स्थिति के चलते एक युवक के
द्वारा जहरीले पदार्थ का सेवन करके अपने जीवन लीला समाप्त करने के प्रयास
किए जाने का मामला सामने आया है। जिला अस्पताल में
भर्ती हटा थाना क्षेत्र अंतर्गत चंडी जी वार्ड निवासी 32 वर्षीय युवक विकास
पिता कुंदन कुमार का गंभीर हालत में इलाज जारी है। विकास का कहना है कि
सट्टे के कर्ज से परेशान होकर सेल्फास का सेवन कर लिया है। मुन्नालाल अठया
और राजेश मांझी से सट्टा लेनदेन को लेकर आए दिन रूपयो की मांग करके टकड़े
के साथ उसे परेशान प्रताड़ित कर रहे थे। जबकि वह अभी तक दोनों को करीब 2
लाख रुपये दे चुका है, फिर भी बार-बार पैसे मांगे जा रहे हैं.विकास ने
बताया कि राज चंदेल से पेटी उठाई थी, जिसके अभी तक 15 हजार रुपये दे चुका
है और शेष पैसों की मांग की जा रही है। विगत दो-तीन सप्ताह से तीनों पैसे
मांग रहे हैं और मारने की धमकी दे रहे हैं। इसी परेशानी के चलते आज उसने
सेल्फास का सेवन कर लिया। फिलहाल जिला अस्पताल में उपचार जारी है। पुलिस
पूरे मामले की जांच कर रही है।
छात्रावास का छप्पर गिरने से घायल 8 छात्राओ में दो अस्पताल में भर्ती, वार्डन निलंबित.. दमोह
जिले के पटेरा विकासखंड अंतर्गत राजा बंदी छात्रावास में बुधवार शाम
अचानक छप्पर गिरने से कई छात्राएं घायल हो गईं। हादसे के बाद छात्रावास में
अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घायल छात्राओं को तत्काल विधायक प्रतिनिधि
दिलीप पटेल द्वारा निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पटेरा पहुंचाया
गया, जहां ड्यूटी डॉक्टर अभिषेक पटेल एवं स्वास्थ्य टीम द्वारा उनका उपचार
किया गया। घायल छात्राओं
में रश्मि अहिरवार, अनामिका लोधी, लक्ष्मी अहिरवार, शिक्षा सेन, लक्ष्मी
बर्मन, ज्योति सिंह, काजल अहिरवार एवं बबली पटेल शामिल हैं। दो छात्राओं की
हालत अधिक गंभीर होने पर बेहतर इलाज के लिए 108 एंबुलेंस की सहायता से
जिला अस्पताल दमोह रेफर किया गया। पटेरा तहसीलदार उमेश तिवारी, थाना
प्रभारी धर्मेंद्र गुर्जर, बीडीओ मुकेश गुजरे ने मौके पर पहुंचकर जायजा
लिया। बताया गया है कि राजा बंदी छात्रावास का छप्पर
पहले भी करीब तीन बार गिर चुका है। इसके बावजूद छात्रावास भवन की मरम्मत या
सुधार कार्य नहीं कराया गया। बताया जा रहा है कि इस संबंध में विभागीय
अधिकारियों को लिखित आवेदन देकर भी अवगत कराया गया था, लेकिन अभी तक कोई
ठोस कार्रवाई नहीं की गई। फिलहाल घायल छात्राओं का उपचार जारी है और पूरे
मामले की जांच की जा रही है। वही जिपं सीईओ प्रवीण फुलपगारे ने छात्रावास
की वार्डन सीता स्वामी तिवारी को निलंबित कर दिया है ।
0 टिप्पणियाँ