विकसित भारत जी रामजी अधिनियम- 7,500 करोड़ रू से बदलेगी गांवों की तस्वीर व तकदीर.. लॉन्च कार्यक्रम में सासद विधायक..

विकसित भारत गारंटी जन सम्मेलन हथना पंचायत में
दमोह। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी विकसित भारत.जी राम जी योजना का शुभारंभ गुरुवार 2 जुलाई से हो गया है। यह योजना ग्राम पंचायतों की तकदीर और तस्वीर बदलने वाली साबित होगी। 7500 करोड़ रूपये से अधिक के वित्तीय प्रावधान के साथ यह योजना ग्रामीण क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास रोजगार सृजन और आधारभूत सुविधाओं के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी योजना के अंतर्गत ग्रामीण परिवारों को वर्ष में 125 दिनों तक रोजगार की गारंटी प्रदान की जाएगी। मजदूरी का भुगतान 15 दिनों के भीतर सुनिश्चित किया जाएगा तथा निर्धारित समय में कार्य उपलब्ध नहीं होने की स्थिति में बेरोजगारी भत्ते का भी प्रावधान किया गया है।

इस आशय के  विचार दमोह सांसद राहुल सिंह लोधी ने ग्राम पंचायत हथना में विकसित भारत गारंटी जिला स्तरीय जन सम्मेलन लॉन्च कार्यक्रम में व्यक्त किए। सांसद श्री लोधी ने कहा योजना के माध्यम से डिजिटल जॉब कार्ड तकनीक आधारित कार्य प्रबंधन प्रणाली तथा समयबद्ध एवं पारदर्शी भुगतान व्यवस्था लागू की गई है जिससे लाभार्थियों को अधिक सुविधा और पारदर्शिता मिलेगी। उन्होंने कहा इस योजना में मनरेगा की तुलना में अधिक मजदूरी का प्रावधान किया गया है। मजदूरी दर लगभग 300 रूपये प्रतिदिन या उससे अधिक निर्धारित की गई है जिससे ग्रामीण श्रमिकों की आय में वृद्धि होगी। उन्होंने इसके लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान मुख्य मंत्री डॉ मोहन यादव का आभार व्यक्त किया।
विधायक दमोह जयंत कुमार मलैया ने कहा केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी विकसित भारत.जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए प्रत्येक विकासखंड ;ब्लॉक स्तर पर कार्यशालाओं का आयोजन किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा इन कार्यशालाओं के माध्यम से जन.जागरूकता बढ़ेगी और लोगों को योजना के उद्देश्य प्रावधानों तथा क्रियान्वयन प्रक्रिया की स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी। उन्होंने कहा कार्यशालाओं में यह भी बताया जाए कि योजना के संचालन के दौरान किस प्रकार की कठिनाइयां सामने आ सकती हैं तथा उनका समाधान किस प्रकार किया जा सकता है। इससे योजना के क्रियान्वयन में पारदर्शिता और प्रभावशीलता आएगी तथा जनभागीदारी भी बढ़ेगी।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीता गौरव पटेल एवं जनपद अध्यक्ष प्रीति कमल ठाकुर,सीईओ जिला पंचायत प्रवीण फुलपगारे ने जी राम जी योजना के संबंध में जानकारी दी। इस दौरान पौधरोपण एवं साईकिल वितरण भी किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष डाँ मंजू धर्मेंद्र कटारे, सरपचं गुड्डू मिश्रा  सहित अन्य जनप्रतिनिधि गणमान्य नागरिक अधिकारी. कर्मचारीगण ग्रामीणजन मौजूद रहे..

Reactions

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ