रात में एसपी ने संवेदनशील क्षेत्रों का जायजा लिया
दमोह। पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि (IPS) द्वारा देर रात नगर पुलिस अधीक्षक (CSP) दमोह, यातायात प्रभारी, उप निरीक्षक नीतेश जैन, थाना प्रभारी दमोह देहात, बल प्रभारी कोतवाली एवं पुलिस बल के साथ रात्रि में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने एवं अपराधों की रोकथाम के उद्देश्य से पैदल एवं मोटरसाइकिल से रात्रिकालीन भ्रमण किया गया।
भ्रमण
के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने अधिकारियों के साथ स्वयं
मोटरसाइकिल से शहर के विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस
दौरान रेलवे स्टेशन, जटाशंकर पहाड़ी, तहसील ग्राउंड, शहर के प्रमुख
चौराहों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों एवं असामाजिक तत्वों के संभावित स्थलों
पर सघन भ्रमण किया गया। संदिग्ध व्यक्तियों की सघन तलाशी (फ्रिस्किंग) लेकर
उनकी पहचान एवं गतिविधियों का सत्यापन किया गया तथा आवश्यक पूछताछ की गई।
पुलिस
अधिकारियों ने आमजन, दुकानदारों एवं राहगीरों से संवाद कर उन्हें किसी भी
संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने, कानून एवं यातायात नियमों
का पालन करने तथा शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की समझाइश दी। साथ ही
सार्वजनिक स्थानों पर अनावश्यक रूप से भीड़ एकत्रित न होने तथा रात्रि के
समय सतर्क रहने की अपील की गई।
03 पिस्टल, 02 देसी कट्टे एवं 09 जिंदा
कारतूस जप्त..दमोह
जिले के हटा थाना पुलिस ने अवैध हथियार मामले में दो बड़ी कार्यवाही करते
हुए अंतर जिला गिरोह के 9 सदस्यों को पकड़कर उनके कब्जे से पांच पिस्तौल
कट्टा एवं 9 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। आरोपियों के तीन साथी अभी पुलिस
गिरफ्त से दूर है वही इनके खिलाफ अपराध क्र. 345-46/26 धारा 25/27
आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है। एसपी आनंद
कलादगी द्वारा शनिवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में हथियार तस्करी से
जुड़े अंतर जिला ग्रह पर की गई कार्रवाई की पूरी जानकारी दी गई।
गिरफ्तार
आरोपियों में यश अहिरवार महराजपुर, अधारताल, जबलपुर, जीवनलाल वंशकार
निवासी चंद्रपुरा,थाना बाकल, कटनी निखिल साहू निवासी हटा, दमोह, अनुज
चक्रवर्ती निवासी हटा, दमोह, जय हिन्द यादव निवासी इमलिया, रैपुरा, पन्ना,
दीपक सिंह लोधी निवासी हटा, दमोह, आशीष लोधी पिता निवासी रैपुरा,थाना
बहोरीबंद कटनी, दिनेश यादव निवासी कुम्हारी दमोह, जसवंत बर्मन निवासी
हटा दमोह शामिल है। जबकि. सत्यम रैकवार, उत्कर्ष साहू, अरविंद विश्वकर्मा
तीनों निवासी हटा दमोह की गिरफ्तारी होना अभी शेष है। पकड़े गए आरोपियों के
कब्जे से 05 अवैध हथियार जिनमें 03 पिस्टल, 02 देसी कट्टे एवं 09 जिंदा
कारतूस जप्त किये गए हैं।
एसपी आनंद कलादगि द्वारा
जिले में अवैध हथियारों की खरीद फरोख्त और संधारण करने वाले अपराधियों पर
त्वरित, सख्त एवं प्रभावशाली कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया था।
जिस पर एएसपी सुजीत सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में एसडीओपी हटा श्री
के.पी.सिंह के नेतृत्व में अनुभाग स्तरीय टीम गठित कर अवैध हथियारों के
खरीद फरोख्त एवं संधारण करने वाले संदिग्धों की जानकारी एकत्रित कर
घेराबंदी करते हुए यह ताबड़तोड़ दविश कार्यवाही की गई। एसडीओपी
हटा श्री के.पी. सिंह के मार्गदर्शन मे दो टीमे गठित की गई जिसमे से एक
टीम निरीक्षक श्री सुधीर कुमार बेगी थाना प्रभारी हटा एवं दूसरी टीम का
नेतृत्व उप निरीक्षक धर्मेंद्र गुर्जर थाना प्रभारी पटेरा द्वारा किया गया
सराहनीय भूमिका सउनि मलखान सिंह चौकी बिलाई, प्रआर महेंद्र बाबू, प्रआर
रूपलाल, प्रआर महेश यादव थाना पटेरा, साइबर शाखा से प्रआर सौरभ टंडन एवं
प्रआर राकेश अठ्या थाना कुम्हारी से प्रआर रामकिशोर अहिरवार,प्र.आर.
सूर्यकांत पाण्डेय , आर बलवंत लोधी थाना हटा से प्रआर अनिल गौतम, प्रआर कमल
ठाकुर,आर अभिषेक बारोलिया,आर विजय गंधर्व,आर चालक देवेंद्र मिश्रा की
महत्वपूर्ण एवं रही।



0 टिप्पणियाँ