Ticker

6/recent/ticker-posts

दमोह जबलपुर रोड पर घोड़े ने दूल्हे राजा को पटका.. गिरकर सम्हले दूल्हे राजा ने घोड़े पर दोबारा बैठने से किया इनकार, पैदल हुए रवाना..

गिरकर सम्हले दूल्हे ने घोड़े पर बैठने से इनकार किया

दमोह। घुड़ सवारी करना हर किसी के बस की बात नहीं होती लेकिन हर व्यक्ति की जिंदगी में एक अवसर ऐसा आता है जब उसे घोड़े की सवारी करने को मजबूर होना पड़ता है। यह समय होता है उसके विवाह यानि बारात का समय। जब दूल्हे को एक नहीं अनेक बार घुड़सवारी का मौका मिलता है। लेकिन ऐसे में यदि घोड़े को बैठने वाले दूल्हे के तेवर पसंद नहीं आए तो फिर दूल्हे के घोड़ी पर चढ़ने के सपने सपने ही रह जाते हैं।
ऐसे ही कुछ हालात के बीच तेंदूखेड़ा नगर में एक नजारा देखने को मिला जब एक घोड़ा दूल्हे को पटकने के बाद शान से खड़ा हो गया वहीं डरे सहमे दूल्हे राजा ने भी घोड़े पर दोबारा बैठने से मना कर दिया। दरअसल तेंदूखेड़ा निवासी एक युवक की बुधवार को बारात जाना थी। इसके पूर्व पर बैठ कर परिवार के लोग दूल्हा माता के पूजन करने ले गए थे। पूजन के बाद लौटते समय अचानक घोड़े के मिजाज बिगड़ गए तथा उसने आव देखा न ताव दूल्हे को सड़क पर गिरा दिया। 
दमोह जबलपुर रोड पर स्टेट बैंक के सामने घोड़े के बहकने की यह घटना देखकर लोग एकदम से सहम गए। हालांकि बाद में मालिक की फटकार पर घोड़ा शांत हो गया और लोगों ने राहत की सांस ली। लेकिन घबराए दूल्हे राजा ने घोड़े पर दोबारा बैठने से इनकार कर दिया। इधर लोग इस बात की राहत की सांस लेते नजर आए दूल्हे राजा को ज्यादा कोई चोट नहीं लगी थी वही लोग यहां रहते हुए नजर आए कि शायद दूल्हा माता की पूजा करने में कोई कमी रह गई होगी तभी तो घोड़े ने दूल्हे को पटक दिया। फिलहाल या पूरा मामला तेंदूखेड़ा नगर में चर्चा का विषय बना हुआ है वहीं परिजनों को इस बात की रहता है कि बड़ी अनहोनी होते-होते टल गई। साथ ही परिवार के लोग घोड़े के बिचकने को लेकर उसके मालिक को बुरा भला कहते हुए नजर आए।

Post a Comment

0 Comments