देवेंद्र नगर में दशहरा की खुशियां मातम में बदली.. दुर्गा विसर्जन के दौरान पांच दोस्त बांध में डूबे..

दशहरा पर बांध में डूबे पांच दोस्त तीन की जान बचाई

 पन्ना जिले के देवेंद्र नगर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान बांध में पांच दोस्त गहरे पानी में डूबते चले गए। हालांकि समय रहते स्थानीय लोगों और गोताखोरों  की मदद से तीन युवकों को बमुश्किल बाहर निकाल लिया गया। लेकिन दो की जान नहीं बचाई जा सकी।

दशहरा की रात दुर्गा प्रतिभा विसर्जन के दौरान हुए दर्दनाक हादसे से देवेंद्र नगर वासियों की खुशियां मातम में बदलते देर नहीं लगी। हादसे में जान गंवाने वाले युवकों की पहचान आयुष अग्रवाल 18 पिता शेष अग्रवाल और कृष्णा सोनी 25 पिता नारायण दास सोनी के रूप में हुई है।

जबकि साहिल तिवारी, हरिओम द्विवेदी और करण सोनी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पन्ना जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, लेकिन इस खौफनाक मंजर में दो परिवारों के चिराग हमेशा के लिए बुझ गए। 

 प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विसर्जन के दौरान अचानक पैर फिसलने या गहरे पानी में चले जाने से यह हादसा हुआ। मौके पर मौजूद लोगों और स्थानीय मछुआरों ने तुरंत पानी में कूदकर युवकों को बचाने का पूरा प्रयास किया, बताया जा रहा है कि दोनों प्रतिमा के नीचे दबे हुए थे जिस कारण उन्हें बचाने में समय लगा और उनकी मौत हो गई। 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू और तहसीलदार सुमित तिवारी सहित प्रशासनिक अमला तुरंत मौके पर पहुंच गया। इस आकस्मिक और दुखद त्रासदी से दोनों पीड़ित परिवारों में कोहराम मचा हुआ है और पूरे देवेंद्र नगर क्षेत्र की हर आंख नम है। कादिर खान की खबर

Reactions

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ