किसानों को सिंचाई हेतु अनवरत विद्युत आपूर्ति के निर्देश
सागर। कमिश्नर सागर संभाग श्री दिलीप कुमार की अध्यक्षता में कमिश्नर कार्यालय सभाकक्ष में संभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जल संसाधन विभाग मप्र विद्युत वितरण कंपनी ऊर्जा विकास निगम लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग एवं जल निगम के कार्यों की जिलेवार समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए गए।
कमिश्नर श्री दिलीप कुमार ने कहा कि रबी सीजन में किसानों को सिंचाई हेतु अनवरत विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने विद्युत विभाग द्वारा संचालित कार्यों की समीक्षा करते हुए खराब ट्रांसफार्मरों की जानकारी मांगी एवं उन्हें तत्काल बदलने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संभाग में पर्याप्त संख्या में ट्रांसफार्मर उपलब्ध रहें तथा संभाग की समस्त जिला पंचायतों में ट्रांसफार्मर की मॉनिटरिंग व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। औसत विद्युत प्रवाह की जानकारी मांगी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में सिंचाई हेतु थ्री. फेस अनवरत विद्युत आपूर्ति के निर्देश दिए। नवीन सब स्टेशनए फीडर एवं विस्तार लाइनों की समीक्षा कर कहा कि रबी सीजन को देखते हुए विद्युत व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया जाएए ताकि किसानों को सिंचाई में किसी प्रकार की असुविधा न हो।जल प्रदाय परियोजनाओं में गति लाने के निर्देश.. कमिश्नर ने जल निगम एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जलप्रदाय परियोजनाओं की जिलेवार समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि जल प्रदाय परियोजनाओं में गति लाई जाए तथा 90 प्रतिशत तक पूर्ण हो चुकी परियोजनाओं को शीघ्र पूर्ण कर हैंडओवर की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। जिन गांवों में जल प्रदाय परियोजना से जल नहीं पहुंच पा रहा हैए वहां वैकल्पिक व्यवस्था बनाई जाए। मोटर पंप मरम्मत का कार्य शीघ्रता से पूर्ण कर बंद पड़ी जल प्रदाय परियोजनाओं को शीघ्र शुरू किया। उन्होंने विद्युत आपूर्ति की वजह से बंद जल परियोजनाओं की जानकारी मांगी तथा काम न करने वाले ठेकेदारों पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
भू.अर्जन प्रकरणों के निराकरण के निर्देश.. कमिश्नर ने जल संसाधन विभाग द्वारा संचालित सिंचाई परियोजनाओं की जिलेवार समीक्षा की। सिंचाई परियोजनाओं के निर्माण कार्यए जल की उपलब्धता एवं सिंचाई क्षमता की समीक्षा की। उन्होंने सिंचाई परियोजना के तहत लंबित भू.अर्जन के प्रकरणों की समीक्षा कर निर्देश दिए कि भू.अर्जन के प्रकरणों को शीघ्रता से निराकृत कर मुआवजा वितरित किया जाए तथा सिंचाई परियोजनाओं में लंबित भुगतान की सूची प्रस्तुत की जाए। बैठक में ऊर्जा विकास निगम द्वारा संचालित कुसुम परियोजना प्रधानमंत्री कृषक मित्र योजना एवं पीएम सूर्य घर योजना की प्रगति की समीक्षा की गई एवं आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक में मुख्य अभियंता जल संसाधन विभाग सागर संभाग मुख्य अभियंता मप्र विद्युत वितरण कंपनी सागर संभाग जिला अक्षय ऊर्जा अधिकारी ऊर्जा विकास निगम अधीक्षण यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग सागर संभाग महाप्रबंधक जल निगम समस्त सागर संभाग सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
कलेक्टर ने अवैध क्लिनिक पैथोलॉजी की जांच रिपोर्ट मांगी.. दमोह जिले की प्रत्येक दवा दुकानों के कफ सिरप का गहन निरीक्षण किया जाये। इस कार्य को गंभीरता से और सर्वोच्च प्राथमिकता से सुनिश्चित किया जाए। जिले में अवैध क्लिनिक पैथोलॉजी का जांच कर उसकी रिपोर्ट दी जाए। इस आशय के निर्देश कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने समय सीमा बैठक के दौरान दिए। उन्होने कहा निरीक्षण के लिए एक चेकलिस्ट तैयार कर सभी एसडीएम को मुहैया करा दी जाए और निर्देशानुसार कार्रवाई समय सीमा में पूरी कर ली जाए। आयोजित इस बैठक में सीईओ जिला पंचायत प्रवीण फुलपगारेए एडिशनल कलेक्टर राकेश मोहन त्रिपाठी विशेष रूप से मौजूद रहे।
उन्होने दमोह से हटा निर्माणधीन सड़क के संबंध में जानकारी लेते हुए विभागीय अधिकारी से कहा है कि दूसरे एण्ड पर भी कार्रवाई तत्परता से कराई जाए ताकि आम जनों को आवागमन सुगम हो सके। एमपीआरडीसी के उपस्थित अधिकारी ने बताया कि हटा से लक्ष्मण कुटी तक वन साइड सड़क का काम पूरा हो गया है उन्होंने जिला परिवहन अधिकारी से कहा जिले में सघन बस चेकिंग अभियान चलाया जाये।
श्री यादव ने सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा करते हुए कहा है कि प्रकरणों का तत्परता से एवं समय सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्वामित्व योजना के तहत की जा रही कार्रवाई की समीक्षा करते हुए सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व से कहा इस कार्य में तेजी से प्रगति लाई जाए। सभी एसडीएम पटवारी की नियमित बैठक लेकर प्रगति लाना सुनिश्चित की जायें। कलेक्टर श्री यादव ने कृषि विभाग के अधिकारियो से कहा किसानो को समय पर और सुगमता से उवर्रक मिले। जिले में उर्वरक प्राप्त होने वाला हैए उसकी सही प्लानिंग कर ली जाये ताकि सभी केंद्रो पर पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध रहे।



.jpg)
.jpg)


0 टिप्पणियाँ