मंत्री जी के क्षेत्र में शराब का कहर.. नरसिंहगढ़ में युवक की मौत पर हंगामा, पथरिया में भाजपा नेत्री के खेत में उतरने के पहले 200 पेटी शराब जब्त..

शराब से युवक की मौत के बाद हंगामा लगाया जाम
दमोह। दमोह जिले भर में अवैध शराब का कारोबार और विक्रय चरम पर है। शायद ऐसा कोई थाना चौकी क्षेत्र हो जहां जहां गांव-गांव मोहल्ले मोहल्ले अवैध शराब की बिक्री एवं परिवहन नहीं हो रहा हो। वही अब अवैध शराब के सेवन से मौत होने तथा बीमार पड़ने के मामले के मामले ही सामने आने लगे हैं। 
आनंद विभाग के मत्री श्री लखन पटेल के निर्वाचन क्षेत्र पथरिया में शुक्रवार को एक भाजपा नेत्री के खेत मैं पहुंची पिकअप से 200 पेटी अभय शराब पकड़ी गई है इधर मंत्री जी के क्षेत्र में आने वाले नरसिंहगढ़ कस्बे अवैध शराब के सेवन से एक युवक की मौत हो जाने पर शुक्रवार को जम कर हंगामा हुआ। जबकि यहां पर जन विश्वास शिविर का आयोजन किया गया था। जिसमें मंत्री जी से लेकर कलेक्टर एसपी को भी पहुंचना था। 

मोह। जिला मुख्यालय से 20 किलोमीटर दूर नरसिंहगढ़ में अवैध शराब का अधिक सेवन करने से एक युवक की मौत हो जाने से आक्रोशित लोगों ने अवैध शराब विक्रेताओं पर बुलडोजर कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क पर चक्का जाम प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन ऐसे समय हुआ जब मंत्री जी को जन विश्वास कार्यक्रम में शामिल होने नरसिंहगढ़ आना था। यही बजह रही की पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर कार्यवाही का आश्वासन देने में देर नहीं की। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार नरसिंहगढ़ के बाजार मोहल्ला निवासी अभिषेक  रैकवार 35 वर्ष की अधिक शराब पीने के कारण मौत हो गई थी। मृतक के पिता रतिराम उर्फ गोलू रैकवार ने बताया कि उसका पुत्र पिछले दो दिनों से लगातार शराब पी रहा था जिससे आज सुबह उसकी मौत हो गई। जिस की जानकारी पुलिस चौकी नरसिंहगढ़ में देंने पर चौकी प्रभारी रोहित द्विवेदी द्वारा मौके पर पंचनामा करवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया था। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के द्वारा शव के आने पर दमोह छतरपुर हाईवे सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया गया। मृतक के परिजनों का कहना था कि मेरा पुत्र तो शराब के सेवन से चला गया परंतु अवैध शराब विक्रय बंद होनी चाहिए और बाजार मोहल्ला में जो लोग अवैध शराब के व्यवसाय में संलिप्प्ट हैं उनके घरों पर बुलडोजर कार्रवाई की जानी चाहिए। 

जिस पर पथरिया एसडीएम निकेत चौरसिया, दमोह से सीएसपी एच आर पांडे, नायब तहसीलदार बंदेश पांडे थाना प्रभारी देहात धर्मेंद्र उपाध्याय के द्वारा परिजनों को कार्यवाही का आश्वासन देकर चक्र जाम प्रदर्शन समाप्त कराया गया। वहीं नरसिंहगढ़ सरपंच प्रतिनिधि राजेंद्र बिजोलिया के द्वारा भी चक्का जाम में बैठी महिला एवं मृतक की परिजनों को दो दिन के भीतर सीमांकन के उपरांत कार्यवाही एवं अवैध शराब विक्रय पर रोक लगाने का आश्वासन दिया गया।
 यह पूरा घटनाक्रम और आंदोलन प्रदर्शन ऐसे समय में सामने आया जब  नरसिंहगढ़ में जिला प्रशासन  द्वारा जन विश्वास  शिविर का आयोजन किया गया था। जिसमें सभी विभाग के अधिकारी कर्मचारी कलेक्टर पुलिस अधीक्षक महोदय एवं आनंद विभाग के मंत्री लखन पटेल बाद जिला पंचायत अध्यक्ष पहुंचने थे। जिसके चलते जाम लगते ही प्रशासन में हड़कंप की स्थिति देख देखी गई 15 मिनट में ही जाम में बैठे लोगों को सभी जनप्रतिनिधियों के द्वारा समझाएं देकर मान लिया गया

पथरिया में पिकअप से खेत पहुंची 200 पेटी अवैध शराब 
दमोहं।  पथरिया के रंजबास तिराहे के पास शुक्रवार को एक खेत में बने कमरे में उतरने के लिए पहुंची अवैध शराब के पिकअप से उतरने के पहले ही संगठन कार्यकर्ताओं की जागरूकता से पकड़े जाने का घटनाक्रम सामने आया है। जिस खेत के पास अवैध से भरी पिकअप पकड़ी गई है वह खेत एक भाजपा नेत्री से संबंधित बताया जा रहा है। यानी इतनी पूर्व में कांग्रेस की टिकट पर विधानसभा चुनाव भी लड़ चुकी हे।

बताया जा रहा कि पिकअप में भरकर करीब दो सौ पेटी शराब सर आपको खेत में बनी एक मकान मैं उतारने के लिए लाया गया था। लेकिन इसकी भनक भगवती मानव कल्याण संगठन को लग गई। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के पहुंचते ही पिकअप को छोड़कर शराब तस्कर तथा पिकअप चालक भाग गए। बाद में सूचना दिए जाने पर पथरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा पंचनामा बनाकर पेटी गिनकर शरण को जब्त करने की कार्यवाही की गई।

अब सवाल यह है कि इतनी बड़ी मात्रा में शराब कहाँ से आई और इसे कहाँ सप्लाई किया जाना था संबंधित पुलिस एवं आबकारी विभाग को मामले की निष्पक्ष जाँच कर शराब के स्रोत, परिवहन और इसमें शामिल लोगों के संबंध में आवश्यक कार्रवाई करनी चाहिए। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है। जिन भाजपानेत्री के खेत के पास यह शराब पकड़ी गई है उसके लिए जिम्मेदार लोगों की भूमिका की जांच की  बात भी पथरिया एसडीओपी द्वारा कही गई है।


हिंडोरिया में अधिक शराब के सेवन से तीन युवकों की हालत बिगड़ी ..

दमोह। जिले के हिंडोरिया थाना क्षेत्र में अधिक शराब पीने से तीन युवकों की हालत बिगड़ने पर उनका इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार हालत बिगड़ने पर हिंडोरिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराए गए घनश्याम ठाकुर हल्ले सिंह एवं लक्ष्मी नारायण का कहना है कि उनके द्वारा सतरिया गांव की देशी शराब दुकान से शराब खरीद कर पी गई थी। इसके बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी। उल्टी दस्त होने पर परिजनों द्वारा अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना मिलने पर हिंडोरिया थाना प्रभारी धर्मेंद्र गुर्जर ने अस्पताल पहुंच कर बयान लेकर जा शुरू कर दी है। फिलहाल तीनों का इलाज जारी है। उपरोक्त घटनाक्रम ने क्षेत्र में अवैध रूप से देसी जहरीले सर आपके विक्रय की आशंका को बढ़ा दिया है।
Reactions

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ