पुलिस लाइन में विधि विधान से शस्त्र पूजन कार्यक्रम
दमोह। भारतीय संस्कृति में शस्त्र और शास्त्र का अनूठा समन्वय रहा है। शास्त्र हमें उचित.अनुचित न्याय.अन्याय और सत्य.असत्य का बोध कराते हैं वहीं शस्त्र सत्य की रक्षा करने तथा अन्याय के विरुद्ध संघर्ष करने की शक्ति प्रदान करते हैं। शस्त्र पूजन हमें जीवन में ऐसे मूल्यों को धारण करने की प्रेरणा देता है जो समाज में सुख शांति समृद्धि और कानून व्यवस्था की स्थापना में सहयोगी होते हैं। विजयादशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है।

यह बात प्रदेश के संस्कृति पर्यटन धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग राज्यमंत्री ;स्वतंत्र प्रभार धर्मेंद्र सिंह लोधी ने पुलिस ग्राउंड में आयोजित विजया दशमी के पावन पर्व पर शस्त्र पूजन कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त करते हुए कही। राज्यमंत्री श्री लोधी ने कहा विजयादशमी पर शस्त्रों की पूजा करना हमारी प्राचीन सांस्कृतिक परंपरा का अभिन्न अंग है। वर्षों से चली आ रही इस परंपरा का निर्वहन आज भी श्रद्धा और सम्मान के साथ किया जाता है। शस्त्र पूजन भारतीय संस्कृति में शक्ति और शौर्य के साथ.साथ कर्तव्य एवं जिम्मेदारी के महत्व को भी दर्शाता है। दमोह सांसद राहुल सिंह लोधी ने कहा वर्तमान समय में जिस प्रकार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न चुनौतियां सामने आ रही हैं ऐसे में शास्त्र और शस्त्र दोनों का अध्ययन करना आवश्यक है। उन्होंने कहा शास्त्र और शस्त्र का ज्ञान हमारे जीवन का मूल स्वरूप है। हटा विधायक उमा देवी खटीक ने कहा भारतीय संस्कृति में शस्त्र और शास्त्र दोनों का विशेष महत्व है। जिस प्रकार जीवन में शास्त्र आवश्यक हैंए उसी प्रकार सत्य और न्याय की रक्षा के लिए शस्त्रों की भी आवश्यकता होती है, भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे ने कहा शस्त्रों की पूजा एवं हवन कर ईश्वर से प्रार्थना की गई कि कभी भी ऐसी परिस्थिति उत्पन्न न हो जब इन शस्त्रों का उपयोग करना पड़े। कलेक्टर श्री प्रताप नारायण यादव ने कहा शक्ति का उपयोग सदैव विवेक के साथ किया जाना चाहिए। इसी प्रकार सामर्थ्य का उपयोग धैर्य के साथ तथा अधिकारों का निर्वहन जवाब देही के साथ करना आवश्यक है। शस्त्र पूजन हमें शक्ति संयम विवेक और कर्तव्यनिष्ठा के महत्व का संदेश देता है। विजयादशमी पर्व हमें सदैव सत्य और न्याय के मार्ग पर चलने तथा समाज में शांति और सद्भाव बनाए रखने की प्रेरणा देता है।पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी ने कहा मुख्यमंत्री डॉण् मोहन यादव के निर्देशन में पुलिस लाइन दमोह में शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों सहित पुलिस अधिकारियों ने सहभागिता की। उन्होंने कहा भारतीय संस्कृति में शास्त्र के साथ शस्त्र पूजन की भी परंपरा है जो ज्ञान शक्ति और कर्तव्य के प्रति सम्मान का प्रतीक है। इस अवसर पर एडिशनल कलेक्टर राकेश मोहन त्रिपाठी एडिशनल एसपी सुजीत सिंह भदोरिया नगर पुलिस अधीक्षक एच आर पांडे गौरव पटेल राघवेन्द्र सिंह परिहार रमाकांत बाजपेयी सोनू यादव दीपक मिश्रा जुगल अग्रवाल विक्रम राजपूत वेद दुबे रमाकांत गोस्वामी सहित जनप्रतिनिधि गणमान्य नागरिक एवं अधिकारी.कर्मचारी उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ