दो मासूम बच्चों की मौत, माँ की हालत गंभीर
दमोह। कमरे में अनाज भंडारण को सुरक्षित संरक्षित रखने के लिए एक किसान द्वारा सल्फास की गोलियां अनाथ के साथ ज्यादा मात्रा में रख दिया जाना भारी पड़ गया। भीषण गर्मी के चलते इस कमरे में कूलर चालू करके सो गए दो मासूम बच्चों की सल्फास की बदबू से दम घुट जाने से मौत हो गई वही एक बच्चे की मां का इलाज चल रहा है। फिलहाल पुलिस पूरी घटनाक्रम की जांच में जुटी हुई है।
जानकारी
के अनुसार पथरिया थाना अंतर्गत जेरठ चौकी क्षेत्र से क्या दुखद दर्दनाक
घटनाक्रम सामने आया है। दामोदर लोधी की 10 वर्षीय पुत्री भावना और डोमन
लोधी का 6 वर्षीय पुत्र समीर लोधी देर रात उसी कमरे में सो गए थे जहा पर
अनाज के साथ सल्फास की गोलियां रखी हुई थी। बताया जा रहा है सुरक्षा के
लिहजा से कमरे का दरवाजा बंद करके सोने की बजह से सल्फास की बदबू पूरे
कमरे में भर गई और इसकी घुटन के चलते सांस लेने में तकलीफ के चलते दोनों
बच्चे कोमा जैसी हालत में चले गए गई।
बाद में परिजन दोनों को लेकर
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पथरिया पहुचे जहा से उन्हें दमोह जिला अस्पताल
रेफर किया गया। जहा ड्यूटीरत डॉक्टर ने चेकअप के बाद दोनों को मृत घोषित
कर दिया। इधर एक बच्चे की मां की तबीयत बिगड़ने पर उसका इलाज लेकिन यह
अस्पताल में चल रहा है।
जानकारी लगने पर जेरठ चौकी प्रभारी गोपाल सिंह जांच
कार्रवाई शुरू करते हुए मर्ग कायम कर शवों को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया
है. मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल
सकेगा. पुलिस मामले की जांच कर रही है।



0 Comments