12 वर्ष पुराने प्रकरण में पुलिस को मिली सफलता
दमोह। जिले से अपह्रत एक बालिका को 12 साल बाद हरियाणा से बरामद करके दमोह लाने और फिर परिवार वालों को सौप कर उनकी मुस्कान लौटने में हिंडोरिया थाना पुलिस की बांदकपुर चौकी प्रभारी राजेंद्र मिश्रा और उनकी टीम को उल्लेखनीय सफलता मिली है।
थाना हिण्डोरिया दमोह के अप.क्र. 195/2014 धारा-363, 366ए ताहि. की अपहर्त बालिका को सूचना तंत्र के आधार पर एवं सायबर टीम दमोह के सहयोग से ग्राम नाहरपुर, थाना मानेसर, जिला गुरूग्राम हरियाणा से दस्तयाब कर परिजनो को सुपुर्द किया गया है।
पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी के निर्देशन एवं, अति. पु. अधी. सुजीत भदौरिया तथा SDOP पथरिया प्रिया सिंधी के मार्गदर्शन में चलाये जा रहे आपरेशन मुस्कान में थाना प्रभारी हिण्डोरिया निरी. धर्मेन्द्र उपाध्याय के नेतृत्व में गठित टीम में सउनि राजेन्द्र मिश्रा चौकी प्रभारी बांदकपुर, आर. 746 दीपचंद, म.सै. 167 हरिबाई के द्वारा सायबर टीम दमोह के सहयोग से *12 वर्ष* पूर्व अपहर्त बालिका को मानेसर जिला गुडगांव हरियाणा से दस्तयाब कर बड़ी कामयाबी प्राप्त की है।


0 Comments