Ticker

6/recent/ticker-posts

क्या जनपद अध्यक्ष चुनाव की रंजिश में नेताजी को दुष्कर्म मामले में झूठा फसाया गया.. ! पिता वीडियों बयान के बाद बेटे ने उजागर किए फसाने वालों के नाम..!

पिता की मौत के बाद बेटे का चौंकाने वाला खुलासा

दमोह। जिले के मगरोन थाना अंतर्गत फतेहपुर से जनपद सदस्य कुंदन आदिवासी के खिलाफ एक नाबालिक छात्रा से दुराचार के मामले में मामले में महिला थाने में पास्को एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। आज कुंदन का शव समन्ना के पास रेलवे ट्रैक से बरामद किया गया था। जिसकी सूचना पर दमोह पहुंचे परिजनों ने कुंदन को निर्दोष बताते हुए पंचायत चुनाव की रंजिशयन उन्हें झूठे मामले में फंसाकार आत्महत्या को मजबूर करने के आरोप लगाए हैं।

दरअसल मगरोन थाना अंतर्गत कक्षा आठवीं की एक नाबालिक छात्रा के प्रेग्नेंट हो जाने पर परिजनों द्वारा महिला थाने पहुंचकर कुंदन आदिवासी को उपरोक्त हालात का जिम्मेदार ठहराया था। चार-पांच माह की गर्भवती हो चुकी आठवीं की छात्रा के साथ खेत में ले जाकर दुष्कर्म करने और बताने पर जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए गए थे। इसके बाद दमोह महिला सेल में कुंदन के खिलाफ दुराचार सहित पास को एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला पंजीबद्ध किया गया था। जिसकी खबर लगते ही कुंदन गांव से भाग गया था वह उसके परिजनों को पुलिस में पूछताछ के लिए थाने में बैठा लिया था।
गुरुवार को नाबालिक छात्रा से दुष्कर्म का यह मामला खबरों की सुर्खियां बना रहा था वही पुलिस नेताजी की तलाश कर पाती उसके पहले ही शुक्रवार सुबह दमोह के देहात थाना अंतर्गत समन्ना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर कुंदन आदिवासी का शव बरामद हुआ था। माना जा रहा था कि मामला दर्ज होने के बाद पुलिस कार्रवाई के भय से उसके द्वारा रेलवे ट्रैक पर आकर आत्महत्या कर ली गई है। जिसकी सूचना लगने पर मकरोन थाना पुलिस कुंदन की पत्नी बेटे सहित परिवार के अन्य सदस्यों को लेकर दमोह पहुंची थी। पोस्टमार्टम कार्रवाई के दौरान परिजन जहां फूट-फूट कर रोते रहे वह कुंदन के बेटे ने अपने पिता को निर्दोष बताते हुए पंचायत चुनाव की रंजिशन दुष्कर्म के झूठे मामले में फसाने और इसी की गिलानी बस उनके द्वारा आत्महत्या कर लेने की बात कहकर सभी को चौंका दिया है।
कुंदन के बेटे का कहना है कि मृत्यु के पूर्व पिता के द्वारा एक वीडियो बयान बनाकर उसको भेजा था। जिसमें उनके द्वारा जनपद पंचायत अध्यक्ष चुनाव की रंजिश को लेकर राम विशाल पटेल, प्रकाश बड़गिया, देवकी, रेशु गुप्ता, आलोक पटेल सहित अन्य लोगो ने साजिश रच कर उनके खिलाफ झूठी रिपोर्ट दर्ज करवाने की बात कही है। उनके ऊपर लगे इस दाग से आहत होकर ट्रेन से कटकर खुदकुशी कर लेने और बेटे से उनको इंसाफ दिलाने जैसी बात वीडियो बयान में कहे जाने की बात कही जा रही है।
फिलहाल पुलिस ने पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंपकर अंतिम संस्कार के बाद आगे जांच कार्यवाही की बात कही है। लेकिन यदि दुष्कर्म के इस मामले में यदि जनपद सदस्य कुंदन आदिवासी को झूठा फसाया गया तथा वह निर्दोष था तो आखिर आठवीं कक्षा की छात्रा के साथ किसने दुष्कर्म किया था तथा वह कैसे प्रेग्नेंट हुई उसकी सच्चाई का पता लगाकर दूध का दूध और पानी का पानी करना अब दमोह पुलिस के लिए चुनौती साबित हो सकता है। क्योंकि जिन लोगों के खिलाफ मृतक के बेटे ने पंचायत चुनाव की रंजिश हवाला देकर आरोप लगाए हैं वह लोग भी सत्ता रुणं दल से जुड़े होने के साथ राजनीतिक रूप से प्रभावशाली बताये जा रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments