Ticker

6/recent/ticker-posts

दमोह सागर स्टेट हाईवे पर रफ्तार का कहर.. ट्रक TUV बोलेरो बाइक भिड़ंत.. भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो भाईयों सहित चार की जान गई..

 दमोह सागर रोड पर ट्रक बोलेरो बाइक भिड़ंत..

दमोह। दमोह सागर स्टेट हाईवे पर शुक्रवार शाम हुए भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो जाने का दुखद घटना क्रम सामने आया है। हादसे के बाद देर तक जाम की हालात बने रहे और मौके पर पुलिस को पहुंचकर मोर्चा संभालना पड़ा।
घटना के संदर्भ में प्राप्त जानकारी के अनुसार सागर रोड पर जिला मुख्यालय से 10 किलोमीटर दूर बांसा तारखेडा ग्राम में गुलाब बाबा आश्रम के पास शुक्रवार शाम TUV बोलेरो और ट्रक के बीच भिड़ंत हो गई। इसी दौरान बाइक सवार दो स्थानीय युवक भी आकर भिड़ गए। तेज रफ्तार की वजह से टक्कर इतनी जबरदस्त थी की बाइक सवार दोनों युवको की मौके पर ही मौत हो गई। जिनकी पहचान सूरज तथा जीवन अहिरवार निवासी वांसा के रूप में होना बताया जा रहा है। जो लगन उत्सव कार्यक्रम के चलते बाइक से सिलेंडर लेने जा रहे थे
इधर बोलेरो क्रमांक एमपी 34 सीए 3825 में सवार दो लोगों की गाड़ी में फंसने से दर्दनाक मौत हो जाने की जानकारी भी सामने आई है। इन की पहचान राज चौधरी और धर्मेंद्र निवासी मगरोन के रूप में हुई है ।बोलेरो का अगला हिस्सा बुरी तरह से चकनाचूर हो गया। घटनास्थल पर जाम के हालात बनने से देर तक दोनों और वाहनों की कतार लगी रही। जिसकी बाद पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा।
 सड़क हादसे की जानकारी लगते ही देहात थाना तथा सागर नाका चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना ग्रस्त वाहनों को अलग कराकर मृतको दमोह भेजकर आवागमन को सुचारू कराया गया। इधर हादसे में अन्य लोगों के घायल होने की खबर पर जिला अस्पताल में भी डॉक्टर तथा स्टाफ अलर्ट हो गया था। घटना के संदर्भ में विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments