जनपद सदस्य ने रेलवे ट्रैक पर जीवन लीला समाप्त की.. छात्रा से दुष्कर्म मामले में था आरोपित.. पुलिस जांच में जुटी..

जनपद सदस्य ने रेलवे ट्रैक पर जीवन लीला समाप्त की

दमोह। बीना कटनी रेल खंड दमोह बांदकपुर रेल ट्रैक के बीच शुक्रवार सुबह एक व्यक्ति ने रेलवे ट्रैक पर आकर अपने जीवन लीला समाप्त कर ली। बाद में पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के दौरान मृतक की पहचान जनपद सदस्य कुंदन आदिवासी के रूप में हुई इसके खिलाफ हाल ही में एक नाबालिक छात्रा के साथ दुष्कर्म व पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था।
उल्लेखनीय की मकरोन थाना क्षेत्र अंतर्गत कक्षा आठवीं की एक नाबालिक छात्रा के प्रेग्नेंट हो जाने के बाद उसको अस्पताल ले जाया गया था जहां मेडिकल जांच में उसके पेट में चार-पांच माह गर्भ पलने की बात सामने आई थी। बाद में महिला थाने में उसके बयानों के आधार पर फतेहपुर से जनपद सदस्य कुंदन आदिवासी के खिलाफ दुष्कर्म तथा पास्को एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। गुरुवार को यह पूरा मामला खबरों की सुर्खियां बना रहा था। वहीं फरार आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी हुई थी। 

इधर शुक्रवार को समन्ना के समीप रेलवे ट्रैक पर किसी व्यक्ति के कट जाने की सूचना पर जबलपुर नाका चौकी प्रभारी प्रियंका पटेल के साथ पुलिस मौके पर पहुंची थी। जहा जांच के दौरान सुसाइड करने वाले की पहचान जनपद सदस्य कुंदन आदिवासी के रूप में हुई। वह यहां पर कब कैसे पहुंचा या फिलहाल पुलिस जांच का विषय है।

लेकिन संभावना जताई जा रही है कि नाबालिक से दुष्कर्म का मामला उजागर होने और रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पकड़े जाने पुलिस कार्रवाई के भय से उसने आत्मघाती कदम उठाते हुए अपने जीवन लीला समाप्त कर ली।मृतक के परिजनों को सूचना देकर घटनास्थल पर पंचनामा कार्यवाही करते हुए सबको पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है वही पुलिस घटनाक्रम की जांच में जुटी हुई है। 

Reactions

Post a Comment

0 Comments