पथरिया रोड पर दुपहिया सवार चचेरे भाइयों की मौत
दमोह। पथरिया मार्ग पर रफ्तार के कहर के साथ रसोई गैस किल्लत के हालत में दो युवकों की जीवन लीला समाप्त हो जाने का दुखद दर्दनाक घटनाक्रम सामने आया है। बताया जा रहा है कि ट्रक से टक्कर के बाद दुपहिया वाहन सवार चचेरे भाई ट्रक में फस कर रह गए वहीं ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। बाद में 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और दोनों को जिला अस्पताल लाया गया लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार
दमोह पथरिया मार्ग पर कोपरा नदी के खोजा खेड़ी पुल के पास गुरुवार देर रात
दोपहिया सवार दो युवक सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गए। हादसे के वक्त स्पीड
का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि दोपहिया सवार ट्रक में फंस कर रह गए
वही ट्रक चालक इनकी मदद करने के बजाए मौके से फरार हो गया। बाद में घटना
की सूचना लगने पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और ट्रक में फंसे युवकों को
निकाल कर जिला अस्पताल लाया गया जहां ड्यूटी डॉक्टर ने चेकअप उपरांत दोनों
को मृत घोषित कर दिया।
मृतकों की पहचान जय 18 वर्ष पिता संदीप श्रीवास्तव,
निवासी दमोह (क्रोमा कपड़ा दुकान के सामने) तथा प्रबल 17 वर्ष पिता प्रदीप
श्रीवास्तव निवासी पथरिया के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रसोई गैस
किल्लत के चलते यह दोनों चचेरे भाई पथरिया से गैस सिलेंडर लेकर दमोह आए थे
वहीं दोपहिया वाहन से वापस लौटते समय दर्दनाक हादसे का शिकार हो गए। हादसे
की जानकारी लगने पर देर रात मृतकों के परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए थे
जहां उनका रो-रो कर बुरा हाल बना रहा इधर शुक्रवार को सुबह आवश्यक कार्रवाई
के बाद पोस्टमार्टम करा कर दोनों के शव परिजनों को सौंप दिए गए इसके बाद
गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार की क्रियाएं संपन्न हुई। इस दौरान गमगीन लोग
रफ्तार के कहर के साथ गैस किल्लत के हालात को कोसते हुए नजर आए। वहीं
पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू करते हुए ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी
है।


0 Comments