बागेश्वर महाराज की रथ यात्रा में सोने की चैन झपटने वाले.. महाराष्ट्र के दो चोरो कि गिरफ्तारी के बावजूद.. चैन बरामद नहीं कर सकी पुलिस..

चेन चोरी करने वाले महाराष्ट्र के दो चोर चढ़े पुलिस के हत्थे

दमोह। जबलपुर नाका क्षेत्र में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सनातन हिंदू एकता रथयात्रा के दौरान सोने की चैन एवं पर्स आदि पर हाथ साफ करने वाले दो आरोपियों को जबलपुर नाका पुलिस ने पकड़ने मे सफलता प्राप्त की है। महाराष्ट्र निवासी इन आरोपियों के पास से पुलिस ने कुछ नगदी तो तो बरामद की है लेकिन सोने की चैन बरामद नहीं हो सकी है।

​घटना का विवरण दिनांक 14.10.2026 को फरियादी धर्मेन्द्र पिता आर.के. दुबे उम्र 56 साल निवासी टीवीएस एजेंसी के बाजू में जबलपुर नाका दमोह थाना दमोह देहात ने रिपोर्ट लेख कराई कि बागेश्वर महाराज की रथ यात्रा में बागेश्वर महाराज के स्वागत में होटल फोर सीजन जबलपुर नाका पर खड़ा था जो रथ यात्रा के दौरान एक अज्ञात व्यक्ति भीड़ का फायदा उठाकर फरियादी को धक्का देकर उसके गले में पहनी सोने की बजनी करीबन 20 ग्राम कीमती 80 हजार रूपये की झपट कर ले गया है। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना पर अप. क्र. 742/26, धारा 304(2) बीएनएस का कायम कर विवेचना में लिया गया।
​नाम आरोपीगण.. ​गणेश बाबू गलधर पिता बाबू गलधर उम्र 25 साल निवासी खंडेश्वरी रोड़, बीड जिला बीड महाराष्ट्र, ​अविनाश उर्फ अतुल पिता तान्हाजी गायकवाड़ उम्र 23 साल निवासी बखेड़ मंदिर के पास गांधीनगर थाना बीड जिला बीड महाराष्ट्र ​बरामद संपत्ति.. ​आरोपी गणेश बाबू गलधर के पास से  नगद 820 रुपया, ​आरोपी अविनाश गायकवाड़ के पास से 1030 रुपया कुल बरामद संपत्ति का अनुमानित मूल्य: 1850/- रु
​प्रकरण का खुलासा  SPश्री आनंद कलादगि के निर्देशन तथा ASP श्री सुजीत भदौरिया एवं CSP श्री एच. आर. पाण्डेय, थाना प्रभारी देहात निरीक्षक श्री धर्मेन्द्र उपाध्याय के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी जबलपुर नाका SI प्रियंका पटेल व स्टाफ के द्वारा घटना स्थल के आस-पास के सीसीटीवी फुटेज व इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर महाराष्ट्र के संदिग्ध दो व्यक्तियों से उक्त चोरी के संबंध में पूछताछ की गई जिन्होंने बागेश्वर महाराज की रथ यात्रा के दौरान भीड़ का फायदा उठाकर फरियादी के गले में पहने सोने की चेन गले से झपटना, भीड़-भाड़ होने से चेन वहीं गिरना एवं एक-दो व्यक्तियों के पर्स मारना (चोरी) करना बताया। जिन्हें गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय ज्यूडिशियल रिमांड पर पेश कर जिला जेल दमोह में दाखिल किया गया।
पटेरा तथा हटा थाना पुलिस पूर्व में ही कर चुकी गिरफ्तारी

दमोह जिले में बागेश्वर धाम सरकार की रथ यात्रा के दौरान हटा पटेरा क्षेत्र में चोरी उठाइगिरी की अनेक वारदातें सामने आई थी। जिसके बाद इन दोनों थाना क्षेत्रों की पुलिस ने अलग अलग कार्यवाही करते हुए फोर व्हीलर गाड़ियों के साथ बदमाशों को पकड़ने तथा चोरी का माल बरामद करने में सफलता प्राप्त की थी। पटेरा थाना पुलिस ने बाकायदा इन बदमाशों का जुलूस निकालकर इनकों सबक सिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी।  वहीं दोनो थाना क्षेत्र के आरोपियों को  हटा कोर्ट में पेश किए जाने के बाद जेल भेज दिया गया था।

Reactions

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ