लिपिक संघ की मांग पर अराजक तत्त्व पर FIR दर्ज
दमोह।
कार्यालय जिला कलेक्टर दमोह के नकल शाखा में कार्यरत लिपिक कर्मचारी श्री
अफसर खान के द्वारा म.प्र. लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ को लिखित पत्र
देकर अवगत कराया गया कि शासकीय कर्तव्य निर्वाह के दौरान अराजक तत्व अबरार
खान द्वारा धमकी देते हुये नियम विरूद्ध तत्काल नकल नहीं
लेने के कारण उसके द्वारा पिछले डेढ़ माह से मेरे विरुद्ध लगातार सूचना के
अधिकार का दुरु उपयोग कर मुझे प्रताडित किया जा रहा है। यह मुझे शासकीय
सेवा से अलग कराने की धमकी देता है एवं नौकरी बचाये रखने के लिये 5 लाख
रूपये की माग भी कर रहा है।
शिक्षक संवर्ग को चतुर्थ क्रमोन्नति वेतनमान का आदेश जारी होने से हर्ष.. भोपाल/ दमोह। सहायक शिक्षक, उच्च श्रेणी शिक्षकों के साथ ही नवीन शिक्षक संवर्ग से प्राथमिक शिक्षक, माध्यमिक शिक्षको को 35 वर्ष की सेवा अवधि पूर्ण होने पर लाभ मिलेगा हमारे प्रांतीय अध्यक्ष क्षत्रवीरसिंहजी राठौर, प्रांतीय महामंत्री श्री राकेश गुप्ता जी एवं समस्त प्रांतीय इकाई के अथक प्रयासों के परिणाम स्वरूप शासन ने सहायक शिक्षकों, उ.श्रे शिक्षकों, प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षकों को चतुर्थ क्रमोन्नति वेतनमान के आदेश जारी कर दिये हैं। आज मध्यप्रदेश शिक्षक संघ के अनवरत प्रयासों से बहुत बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।
अब संगठन की प्राथमिकता नवीन संवर्ग के प्राथमिक, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षकों को नियुक्ति तिथि से वरिष्ठता तथा ज्म्ज् से मुक्ति दिलाना है। इन दोनों कार्यों के निदान हेतु भी प्रांत अध्यक्ष डा. छत्रबीर सिंह के नेतृत्व में संगठन निरंतर प्रयासरत है। विश्वास है कि पूरे प्रदेश के शिक्षकों के सहयोग से यह मांग भी संगठन निश्चित रूप से पूरी कराएगा। डा. क्षत्रवीर सिंह राठौर जी, प्रांतीय महामंत्री श्रीमान राकेश गुप्ताजी एवं हमारे प्रदेश के मुखिया माननीय मुख्यमंत्री मोहन यादव जी का मध्यप्रदेश शिक्षक संघ की संभाग सागर समस्त जिला इकाई समस्त पदाधिकारियों, शिक्षकों के साथ ही प्रांतीय उपाध्यक महेंद्र कुमार जैन, संभागीय अध्यक्ष श्री प्रमेंद्र जैन, प्रांत सहप्रमुख संजय पाठक द्वारा बहुत बहुत आभार प्रेषित किया गया। हमारे सभी साथियों को बहुत बहुत शुभकामनाएं। हम संगठित रहेंगे, तो निश्चित ही मध्यप्रदेश शिक्षक संघ के प्रयासों से हमारे लिए कुछ भी असंभव नहीं रहेगा।



0 Comments