दमोह जबलपुर रोड पर रफ्तार का कहर.. बेकाबू ट्रक ने दो बाइक सवार एवं राहगीर को कुचला, दो की मौके पर मौत..

 बेकाबू ट्रक ने तीन को कुचला दो की मौके पर मौत

दमोह जबलपुर रोड पर कटंगी में एक बेकाबू ट्रक ने तीन लोगों को कुचल दिया।कटंगी के सैयद बाबा के पास मेन रोड पर हादसा हुआ जिसमें जबलपुर से दमोह की ओर जा रहे ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों तथा और  एक राहगीर व्यक्ति जो की पैदल जा रहा था को कुचल दिया। बाद में मौके से चालक भाग खड़ा हुआ। जिसे पुलिस ने पीछा करके दमोह जिले के सिगरामपुर से पकड़ा लिया है।

 प्राप्त जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार ट्रक जिसका नंबर AP39UJ3324 की चपेट में आने से  नरेंद्र यादव और मनीष बर्मन की मौके पर मौत हो गई। वहीं राहुल यादव की गंभीर बताई जा रही है। बेकाबू ट्रक चालक ने भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने पीछा करते हुए संग्रामपुर गांव के पास उसे पकड़ लिया है। कटंगी पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

 गौरतलब है कि जबलपुर कटंगी मार्ग पर बेकाबू वाहनों का कहर थामने का नाम नहीं ले रहा है। मृतक नरेंद्र यादव एवं मनीष बर्मन को पोस्टमार्टम के लिए पाटन भेज दिया गया है। वाजीद खान की रिपोर्ट

Reactions

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ