ट्रेन में महिला का पर्स चोरी कर OLX के जरिए मोबाइल बेचना महंगा पड़ा.. जीआरपी ने आरोपी को पकड़कर माल बरामद किया..

 जबलपुर जीआरपी ने पर्स चोर आरोपी को पकड़ा 

जबलपुर। राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) जबलपुर ने ट्रेन सफर के दौरान महिला यात्रियों को निशाना बनाने वाले एक शातिर चोर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के पास से कुल ₹30,800 मूल्य का मशरूका बरामद किया है।

थाना जीआरपी जबलपुर में अपराध क्रमांक 523/26, धारा 304(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। यह कार्रवाई अगरतला स्पेशल ट्रेन में यात्रा कर रही एक महिला यात्री का पर्स चोरी होने के संबंध में की गई थी। चोरी हुए पर्स में दो महंगे मोबाइल फोन और नकदी रखी हुई थी।

ओएलएक्स (OLX) के जरिए बेचे फोन..पुलिस पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपी रिंकू निषाद (पिता रामनंदन निषाद, उम्र 35 वर्ष, निवासी गढ़ा, जबलपुर) ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि उसने चोरी किए गए दोनों मोबाइल फोन OLX ऐप के माध्यम से बेच दिए थे और उससे मिले पैसों को खर्च कर दिया। हालांकि, पुलिस ने चोरी की नकदी में से शेष ₹800 बरामद कर लिए हैं। जांच में सामने आया कि चोरी किए गए दोनों मोबाइल फोन की कुल अनुमानित कीमत ₹30,000 है। आरोपी ने मोबाइल बेचने के लिए 'माँ अम्बे मोबाइल शॉप' की रसीद क्रमांक 116 का इस्तेमाल किया था। जब पुलिस ने दुकान के अस्तित्व और रसीद की सत्यता की जांच की, तो मामला संदिग्ध पाया गया, जिसके बाद पुलिस ने उक्त फर्जी रसीद को भी जप्त कर लिया है। पुलिस अब इस खरीद-फरोख्त से जुड़े अन्य पहलुओं की गहराई से जांच कर रही है। इस पूरी कार्रवाई को थाना प्रभारी संजीवनी राजपूत के कुशल निर्देशन में हेड कांस्टेबल रविकांत, अरुण तिवारी, परशुराम, मनोज मिश्रा, गोपाल आदि शामिल रहे। वाजीद खान की रिपोर्ट 


Reactions

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ