युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर का भव्य स्वागत
दमोह। मप्र युवा मोर्चा के अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार बुदेलखंड के भ्रमण पर निकले प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर का दमोह जिले की सीमा में प्रवेश के साथ तपती दोपहरी में बेहद गर्म जोशी से जांरदार स्वागत किया। इस दौरान युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष की दौड़ में शामिल युवा जहां अपने समर्थकों के साथ पूरी ताकत झोंकते नजर आए वहीं कुछ नवप्रवासी भी दावेदारी पेश करके ध्यानाकर्षित करने की कोशिश करते नजर आए। इस दौरान युवा जिलाध्यक्ष प्रिंस जैन के अलावा कार्तिक शैलार, शिवेंद्र तिवारी, अभिषेक सोनी, राहुल जैन, लकी पटेल, आलोक मुखरैया, कृष्णा पटेल, हरि रजक सहित कुछ अन्य युवाओं की टीम अपना असर दिखाती नजर आई। युवा मोर्चा में दावेदारी की चर्चा फिर कभी करते है फिलहाल श्याम टेलर के स्वागत सत्कार को लेकर जारी की गई विज्ञप्ती के अनूसार..
भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर के दमोह
आगमन पर युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रिंस जैन के नेतृत्व में युवा मोर्चा
कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत किया गया। जैसे ही प्रदेश
अध्यक्ष जिले की सीमा में प्रवेश किए, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रिंस जैन
एवं उनकी टीम ने पुष्पहार पहनाकर आत्मीय स्वागत किया। प्रदेश
अध्यक्ष के स्वागत के लिए लंबा काफिला उनके साथ रहा, जो कुंडलपुर, पटेरा,
हिंडोरिया, समन्ना नाका, धरमपुर, गढ़ी मोहल्ला, पुराना थाना, टॉकीज चौराहा,
सराफा बाजार, बकौली, नगर पालिका गेट एवं अस्पताल चौराहे सहित विभिन्न
स्थानों से होकर गुजरा। मार्ग में जगह-जगह कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने
पुष्पवर्षा, पुष्पहार एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका जोरदार अभिनंदन किया।
जिला
भाजपा कार्यालय पहुंचने पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे एवं जिला
पदाधिकारियों ने भी प्रदेश अध्यक्ष का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
इसके पश्चात जिला कार्यालय में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या
में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई,
जिसके उपरांत प्रदेश अध्यक्ष एवं अन्य अतिथियों का पुष्पहार एवं स्मृति
चिन्ह देकर सम्मान किया गया। जिले के लगभग 40 गांवों से पधारे सरपंच गणों
से प्रदेश अध्यक्ष ने संवाद कर जमीनी स्तर पर संचालित शासन-प्रशासन की
योजनाओं की प्रगति एवं उनके प्रभाव की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। एवं
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंस और चर्चा की। युवा सरपंचों ने स्मृति चिन्ह भेंट कर
स्वागत किया।
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष श्याम
शिवहरे, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर, दमोह विधायक पूर्व मंत्री
जयंत मलैया, युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष मृदुल मिश्रा, जिला महामंत्री
रामेश्वर चौधरी, जिला उपाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह परिहार, संजय यादव, मनीष
तिवारी, अमित बजाज जिला मीडिया प्रभारी एवं युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष
प्रिंस जैन, जिला मंत्री भरत यादव, जिला कार्यालय मंत्री देवकीनंदन पटेल,
सहकार्यालय मंत्री दिलीप चौरसिया, जिला कोषाध्यक्ष सुरेश पटेल, जिला पंचायत
अध्यक्ष श्रीमती रंजीत पटेल, उपाध्यक्ष श्रीमती मंजू कटारे, मंडल अध्यक्ष
राजेंद्र चौरसिया, रमाकांत बाजपेई मंचासीन रहे।
जिला
अध्यक्ष श्याम शिवहरे ने कहा कि युवा मोर्चा भारतीय जनता पार्टी की सबसे
ऊर्जावान और सक्रिय इकाई है, जो संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती प्रदान करती
है। प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर के नेतृत्व में युवा मोर्चा ने पूरे
मध्यप्रदेश में संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति दी है। दमोह जिले में भी
युवा मोर्चा के कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ पार्टी की
विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। प्रत्येक कार्यकर्ता
अपने क्षेत्र में संगठन का प्रतिनिधि बनकर कार्य करे, सरकार की
जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाए और समाज के हर वर्ग को
भाजपा से जोड़ने का संकल्प ले। आने वाले समय में युवाओं की भूमिका और अधिक
महत्वपूर्ण होने वाली है, इसलिए सभी कार्यकर्ता अनुशासन, समर्पण और सेवा
भाव के साथ संगठन को मजबूत करें।
प्रदेश अध्यक्ष
श्याम टेलर ने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा केवल एक संगठन नहीं, बल्कि
राष्ट्र निर्माण की एक सशक्त शक्ति है। आज देश का युवा प्रधानमंत्री
नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नए भारत के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण
भागीदारी निभा रहा है। युवा मोर्चा के कार्यकर्ता समाज के हर क्षेत्र में
सक्रिय रहकर राष्ट्रहित में कार्य कर रहे हैं। भाजपा का प्रत्येक
कार्यकर्ता केवल राजनीति नहीं करता, बल्कि सेवा, समर्पण और संस्कार के
मूल्यों के साथ समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य करता है। दमोह
के कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए कहा कि जिस प्रकार भव्य स्वागत किया
गया है, वह कार्यकर्ताओं के उत्साह और संगठन के प्रति उनके समर्पण को
दर्शाता है। प्रदेश अध्यक्ष ने युवाओं से आह्वान किया
कि वे सोशल मीडिया से लेकर बूथ स्तर तक सक्रिय भूमिका निभाएं, संगठन की
नीतियों और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं और विपक्ष के भ्रम फैलाने वाले
प्रचार का मजबूती से जवाब दें। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में युवा
मोर्चा की भूमिका और अधिक निर्णायक होगी, इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता को
जिम्मेदारी के साथ कार्य करना होगा।
युवा मोर्चा के
जिला अध्यक्ष प्रिंस जैन ने प्रदेश अध्यक्ष के आगमन एवं भव्य स्वागत
कार्यक्रम के उपरांत कहा कि यह आयोजन जिले के युवाओं के उत्साह और संगठन की
मजबूती का प्रतीक है। सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि
जिस तरह से पूरे जोश और अनुशासन के साथ कार्यक्रम को सफल बनाया गया, वह
सराहनीय है। प्रदेश अध्यक्ष के मार्गदर्शन से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है और संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की प्रेरणा मिली है। कार्यक्रम
में मंडल अध्यक्ष, युवा सरपंच, युवा मोर्चा जिला पदाधिकारी गण एवं बड़ी
संख्या में युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।
टॉकीज तिराहा पर जेसीबी से हुई पुष्पवर्षा.. दमोह
- भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर के दमोह
आगमन पर युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। स्थानीय टॉकीज तिराहा पर
युवा कार्यकर्ता हरी रजक एवं उनकी टीम द्वारा प्रदेश अध्यक्ष का भव्य एवं
अनोखे अंदाज में स्वागत किया गया। स्वागत की खास बात
यह रही कि प्रदेश अध्यक्ष के आगमन पर जेसीबी मशीन के माध्यम से पुष्पवर्षा
कर उनका अभिनंदन किया गया, जिसने पूरे कार्यक्रम को आकर्षण का केंद्र बना
दिया।
जैसे ही श्याम टेलर वहां पहुंचे, कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए
उनका गर्मजोशी से स्वागत किया, पुष्पहार पहनाकर सम्मान किया तथा स्मृति
चिन्ह भेंट कर उनका अभिनंदन किया। इस दौरान मनीष
तिवारी, कपिल सोनी, भरत यादव, विवेक अग्रवाल, लालू जैन, कृष्ण कुमार खरे,
मोनू राजपूत, आलोक मुखरैया, सत्यम चौबे, गोलू साहू, पीयूष असाटी , निक्की
सेन, श्रवण पाठक, अखिलेश ठाकुर, विवेक, विशाल चौबे, विवेक पटेल, अमन रजक,
मयंक, समर्थ चौबे, शिवांश तिवारी, गीतेश आठ्या, शुभम गुप्ता, साहिल राज, और
बंधन बड़ी संख्या में युवा मोर्चा कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित
रहे।
पुराना थाना पर हुआ भव्य स्वागत.. भारतीय जनता पार्टी युवा
मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर अपने संगठनात्मक प्रवास पर दमोह पधारे
जहां स्थानीय पुराना थाना दमोह पर जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे एवं युवा
मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रिंस जैन के मार्गदर्शन में युवा भाजपा नेता कृष्णा
पटैल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में युवाओं ने बड़े ही गर्म जोशी के साथ
अपने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत और अभिनंदन किया इस सभी युवाओं ने प्रदेश
अध्यक्ष को देव श्री जागेश्वर नाथ जी महादेव बांदकपुर धाम का चित्र भेंट
किया गया।युवा भाजपा नेता कृष्णा पटैल ने कहा कि हम सब गौरवान्वित
है कि हम सभी के बीच में आज प्रदेश अध्यक्ष पधारे हैं उनका मार्गदर्शन
प्रकार निश्चित रूप से युवाओं में एक नई ऊर्जा और चेतना का संचार हुआ है हम
सब अपने यशस्वी जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे एवं युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष
श्याम टेलर के नेतृत्व में दमोह जिले में संगठनात्मक कार्यों को मूर्त रूप
प्रदान करेंगे और युवा मोर्चा को और अधिक सशक्त बनाकर प्रधानमंत्री जी के
विकसित भारत के संकल्प को साकार करेंगे। पुराना थाना पर हुए स्वागत में बड़ी
संख्या में युवाओं की भागीदारी रही ।








0 Comments